सांसद प्रफुल्ल पटेल व वर्षा पटेल के जन्म दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के साथ राकांपा सदस्यता पंजीयन अभियान शुरू

बुलंद गोंदिया। राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता सांसद प्रफुल्ल पटेल तथा वर्षाताई पटेल के जन्म दिवस के अवसर पर 17 फरवरी को जिला राष्ट्रवादी कांग्रेस द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर कार्यक्रमों के साथ-साथ राष्ट्रवादी कांग्रेस सदस्यता अभियान शुरू किया गया तथा सांसद प्रफुल पटेल व वर्षाताई पटेल की लंबी आयु की प्रार्थना की गई। उपरोक्त कार्यक्रम पूर्व विधायक राजेंद्र जैन के मार्गदर्शन में किया गया था आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक मनोहर चंद्रिकापुरे पूर्व सांसद खुशाल बोपचे, गंगाधर परशुरामकर, नरेश माहेश्वरी, देवेंद्रनाथ चौबे, प्रभाकर दोनोडे, कमलबापू बहेकार, राजलक्ष्मी तुरकर, योगेंद्र भगत, बाळकृष्ण पटले, कुंदन कटारे, प्रेम रहांगडाले, केतन तुरकर, किशोर तरोणे, लोकपाल गहाणे, रफिक खान, रमेश ताराम, मनोज डोंगरे, अशोक शहारे, सुरेश हर्षे, जगदीश बावनथडे, किरण पारधी, अर्जुनी नगर पंचायत अध्यक्ष सौ. मंजुषा बारसागडे, सडक अर्जुनी नगर पंचायत अध्यक्ष तेजराम मडावी,उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना डोंगरवार, राजेश भक्तवर्ती, रवी पटले, सौ. अश्विनी पटले, उमराव मांढरे, शिवाजी गहाणे, गोपाल तिवारी, प्रशांत बालसनवार, सौ. आम्रपाली डोंगरवार, सौ. पुष्पलता दुरुगकर, यशवंत गणवीर, रतिराम राणे, विष्णू शर्मा,वाय. टी. कटरे, रमेश गौतम, दीनदयाळ डोंगरवार, के. एच. बिसेन, सौ. किरणताई कांबळे, सौ. पारबता चांदेवार, सौ. रजनीताई गिऱ्हेपुंजे, सौ. कृष्णा कोरे, सौ. सुमनताई बिसेन, सौ. रिताताई लांजेवार, सौ. निशाताई मस्के, सौ. माधुरी पिंपळकर, सौ. उषा वाडई, सौ. चित्रलेखा मिश्रा, सौ. ईश्वरी टेटे, सौ. शीला ब्राह्मणकर, सौ. दीक्षा सहारे, सौ. वनिता नाईक इस अवसर पर बड़ी संख्या में राष्ट्रवादी कांग्रेस पक्ष के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share Post: