बुलंद गोंदिया।( संतोष रोकड़े)- अर्जुनी मोरगांव तहसील के अंतर्गत आने वाले इटखेड़ा निवासी किसान पांडुरंग बलिराम मरावी यह महलगांव से अपने खेती में पानी देने के लिए दुपहिया वाहन क्रमांक एमएच 35 एन 5845 से ईटियाडोह की मुख्य नहर से जा रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ जाने से व दुपहिया समेत नहर में गिर गया इस घटना की जानकारी बीट अमलदार ज्ञानेश्वर बोरकर को होने पर घटनास्थल पर पहुंचकर दुपहिया को नहर से निकाला। समाचार लिखे जाने तक पांडुरंग का पता नहीं चल पाया था। जिसकी तलाश तहसीलदार विनोद मेश्राम व पुलिस निरीक्षक महादेव तोदले के मार्गदर्शन में की जा रही है ।तथा नहर के प्रभाव को कम करने के लिए कहा गया है समाचार लिखे जाने तक पांडुरंग की तलाश जारी थी।
किसान दुपहिया सहित नहर में डूबा
