शहर पुलिस थाने में कार्यरत महिला पुलिस कर्मचारी आत्महत्या प्रयास प्रकरण में गोंदिया जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निष्पक्ष जांच की मांग का पुलिस निरीक्षक को तत्काल हटाने के लिए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को दिया निवेदन

बुलंद गोंदिया। गोंदिया शहर पुलिस थाना अंतर्गत एक महिला कर्मचारी द्वारा आत्महत्या का प्रयास किया गया था उपरोक्त मामले में पुलिस निरीक्षक द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने आया था। इस संदर्भ में गोंदिया जिला कांग्रेस समिति द्वारा मामले की निष्पक्ष जांच कर शहर पुलिस निरीक्षक को तत्काल पद से हटाने के लिए जिलाधिकारी नयना गुंडे व जिला पुलिस अधीक्षक विश्व पानसरे को निवेदन दिया। साथ ही इसके पूर्व शहर पुलिस निरीक्षक द्वारा महिला कर्मचारियों को प्रताड़ना किए जाने के संदर्भ में वरिष्ठ अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों को देखते हुए तथा नागरिकों व कर्मचारियों से व्यवहार अच्छा ना होने की चर्चा भी शहर में चल रही है। जिसके चलते उपरोक्त मामले की न्यायिक जांच करवाकर दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी पर भारतीय कानून के तहत मामला दर्ज किए जाने की मांग की गई है।
उपरोक्त निवेदन कांग्रेस के विधायक सहसराम कोरोटी के नेतृत्व में जिला कांग्रेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक दिलीप बंसोड़ ,प्रदेश सचिव अमर वराडे, पीजी कटरे , जिला महासचिव ऐड योगेश अग्रवाल बापू ,शहर अध्यक्ष जहीर अहमद, पूर्व जिप अध्यक्ष उषाताई मेंढे, जि. प सदस्य उषाताई सहारे,राजीव ठकरेले ,प्रदीप सहारे ,धनंजय तिरपुड़े देवेंद्र हजारे व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी कांग्रेश के पदाधिकारी उपस्थित थे।
यदि तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस द्वारा आंदोलन की चेतावनी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई है।
शहर पुलिस निरीक्षक को पद से हटाया गया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गोंदिया शहर पुलिस थाने में कार्यरत पुलिस निरीक्षक को शहर से हटाकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तबादला किया गया है।

Share Post: