वारासिवनी विधानसभा क्षेत्र में विशाल तिरंगा यात्रा का ऐतिहासिक आयोजन,देशभक्ति की भावना व सामाजिक एकता का संदेश लेकर डोंगरमाली के सरपंच मनोज लिल्हारे के नेतृत्व में आयोजित

बुलंद गोंदिया। (आलोक सेन बालाघाट) – भारत के स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर स्वाधीनता दिवस समस्त देशवासियों द्वारा मनाया गया| मेरी माटी मेरा देश, शहीदों को नमन अभियान के अंतर्गत वीर सपूतों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के इस अवसर पर वारासिवनी जनपद के ग्राम डोंगरमाली के सरपंच मनोज लिल्हारे के नेतृत्व में विशाल तिरंगा रैली आयोजित की गई जिसका शुभारंभ डोंगरमाली से होकर वारासिवनी, रामपायली, खैरलांजी व संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण करने के पश्चात डोंगरमाली में ही रैली का समापन किया गया।

गौरतलब है कि वारासिवनी विधानसभा क्षेत्र के इतिहास में पहली बार स्वतंत्रता दिवस व वीर शहीदों को नमन करने हेतु विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन ग्राम डोंगरमाली के सरपंच मनोज लिल्हारे के नेतृत्व में किया गया जिसमें करीब 2000 से अधिक मोटरसाइकिल के साथ युवाओं के समूह ने अपनी भारी उपस्थिति दर्ज करवाई।
उपरोक्त रैली का दृश्य इतना मनोरम था कि रैली मार्ग से जिस ओर निकलती उस ओर का परिसर तिरंगामय व देशभक्तिमय हो गया। इस संदर्भ में अधिक जानकारी देते हुए मनोज लिल्हारे ने बताया कि यह यात्रा सामाजिक एकता सौहाद्र व शहीदों को नमन करने के साथ ही स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कर संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण करने के साथ ही वीर शहीदों को याद किया जा रहा है| यह सम्मान यात्रा ग्राम डोंगरमाली से शुरुआत होकर संपूर्ण वारासिवनी से खैरलांजी, विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण किया| यह यात्रा धार्मिक सामाजिक बंधुत्व भाईचारा आपसी प्रेम व देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत था| जो क्षेत्र को एकता के सूत्र में बांधने का संदेश लेकर आगे बढ़ी| इस ऐतिहासिक यात्रा के सफल आयोजन हेतु उन्होंने अपने क्षेत्र के साथ उन सभी देश प्रेमियों का भी आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने इस तिरंगा यात्रा में उपस्थित होकर यात्रा को भव्य और सफल बनाया| साथ ही वीर सपूतों के प्रति सम्मान व्यक्त किया| भले ही इस तिरंगा यात्रा की पृष्ठभूमि राजनीतिक नहीं थी किंतु मनोज लिल्हारे द्वारा निकाली गई इस विशाल यात्रा को लेकर आगामी विधानसभा चुनाव की राजनीति में भारी हलचल देखने को मिल सकती है| जिसकी चर्चा क्षेत्र की जनता द्वारा रैली के आयोजन के पक्ष की जा रही है| कुछ दिनों पूर्व ही मनोज लिल्हारे ने भी अपनी उम्मीदवारी को लेकर मीडिया में अपने विचार व्यक्त किए| साथ ही जनता के मिल रहे भारी स्नेह जन समर्थन व जनाधार के चलते वारासिवनी खैरलांजी विधानसभा क्षेत्र में आगामी भविष्य में राजनीतिक के बड़े उलट फेर देखे जा सकते हैं| उपरोक्त रैली को सफल बनाने हेतु संदीप लिल्हारे, सरपंच नवेगांव बलराम मस्करे उप सरपंच नवेगांव विजय लिल्हारे सरपंच लोकेश खुड़साम सरपंच वीरेंद्र वाटकर रमेश पटेल दुलीचंद उपवंशी दुर्गा लिल्हारे उपाध्यक्ष जनपद खैरलांजी सुभाष क्षीरसागर सरपंच प्रतिनिधि प्रफुल्ल नागपुरे सरपंच भंडारा जतन खरे सरपंच रामकुमार नागपुरे, पवन चीखले, पवन डाहरे सरपंच पूर्व भानपुर वीरेंद्र नागपुरे रतिराम लिल्हारे रामप्रसाद अनकर अशोक लिल्हारे भारत शिवहरे मनीराम म्हात्रे लक्ष्मी दादरे कंकर नागपुरे कृष्ण लिल्हारे चंद्रहास म्हात्रे, सुरेश बीजेवार आदि ने विशेष सहयोग किया|

Share Post: