इंजि. राजकुमार बडोले पूर्व सामाजिक न्याय व विशेष सहाय्य तथा पालक मंत्री गोंदिया के साडे 4 वर्षों के कार्यकाल मै हुए जिले के विकासात्मक कार्य

बुलंद गोंदिया। महाराष्ट्र की पूर्व युति सरकार गोंदिया जिले के अर्जुनी मोरगांव विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित तत्कालीन विधायक इंजीनियर राजकुमार बडोले को महाराष्ट्र सरकार में सामाजिक न्याय व विशेष सहाय्य मंत्री पद के साथ गोंदिया जिले का पालक मंत्री भी नियुक्त किया गया था। जिसमें उनका कार्यकाल पालक मंत्री के रूप में जनवरी 2015 से जुलाई 2019 तक के साडे 4 वर्ष के कार्यकाल के दौरान जिले में विभिन्न विकासात्मक कार्य किए गए जो आज जिले के नागरिकों के सामने फलीभूत हो रहे हैं।
विशेष यह है कि गोंदिया जिले के निर्माण के पश्चात जिले के विधायक के रुप में पालक मंत्री के रूप में साढे 4 वर्षों तक कार्यकाल करने वाले एकमात्र विधायक रहे हैं। जिससे जिले का विकास चहुमुखी वह उनके कार्यकाल के दौरान गोंदिया जिले में प्रतिवर्ष किसानों को धान का बोनस प्राप्त हुआ । तथा शासकीय आधारभूत केंद्रों में खरीदे गए धान की समय पर मिलिंग होने से कार्यकाल के दौरान धान सड़ा नहीं।


इसके साथ हि वर्ग 2 के भूमि धारकों को वर्ग एक में शामिल कर भूमि स्वामी बनाने का कार्य उनके कार्यकाल में हुआ जिसके लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा अर्जुनी मोरगांव में घोषणा की गई थी और जिस पर अमल भी किया गया।
तथा तत्कालीन राज्य के मंत्री व गोंदिया जिले के पालक मंत्री इंजीनियर राजकुमार बडोले के साडे 4 वर्ष के कार्यकाल के दौरान जिले के विभिन्न विकासात्मक कार्य किए गए जो निम्नानुसार हैं।
                                            सामाजिक सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम
जिले में व्यसनमुक्ती सम्मेलन अर्जुनी मोरगांव में संत साहित्य सम्मेलन सतपाल महाराज का संत चोखा मेला सम्मेलन सफलतापूर्वक किया गया ।
– दिव्यांगों के लिए राज्य स्तरीय क्रीडा स्पर्धा शिवाजी शिक्षण संस्था देवरी में संपन्न हुई जिसमें राज्य के अनेक दिव्यांग खिलाड़ियों का सत्कार किया गया ।
                                            जिले में बिछाया ग्रामीण रास्तों का जाल
जिले में प्रमुख मार्गों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी मार्गों का जाल बिछाया जिसमें मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बड़े पैमाने पर मार्गों के कार्य मंजूर कर ग्रामीण क्षेत्रों के क्षेत्रों में मार्गों का जाल बिछाया गया।
– जिसमें हाइब्रिड यूनिटी के अंतर्गत कोहमारा से वडसा व सानगड़ी से नवेगांव बांध के मार्ग के कामों को मंजूरी।
– कोहमारा- गोंदिया ,गोंदिया बायपास, गोंदिया- देवरी-चिचगढ़, सौंदड रेलवे ब्रिज व अन्य अनेक बड़े मार्गों के कामों को मंजूरी।
– मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 450 किलोमीटर लंबाई के मार्गों के कार्य पूर्ण व अन्य जिले मार्ग व ग्रामीण मार्ग में लगभग 1500 किलोमीटर लंबाई के कार्य पूर्ण। 2515 योजना के अंतर्गत संपूर्ण जिले के मार्गो व अन्य कार्य।


                                                   शिक्षा रोजगार व कामगारों के लिए योजनाएं
कामगारों के लिए पंजीयन शिविर सभी तहसीलों में नियोजन बद कर सड़क अर्जुनी में शिविर का आयोजन कर साहित्य का वितरण किया गया।
दिव्यांगों को साहित्य का वितरण कर 300 दिव्यांगों को प्रमाण पत्रों का वितरण भी किया गया ।
बेरोजगार युवक-युवतियों को कौशल प्रशिक्षण व मार्गदर्शन देने के लिए गोंदिया, सड़क अर्जुनी, नवेगाव बांध उपरोक्त ठिकानों पर शिविरों का आयोजन ।
एयर होस्टेस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन तथा सड़क अर्जुनी अर्जुनी मोरगांव देवरी इन तहसीलों में अनुसूचित जाति शासकीय वस्तिगृह को मंजूरी प्रदान कराई गई।
                                                       कृषि सिंचाई व कृषि विकास के कार्य
ढाई सौ हेक्टर से अधिक सिंचाई क्षमता वाले सभी मालगुजारी (मामा) तलाव का जीर्णोद्धार करवाया गया ,मागेल त्याला शेततले योजना अंतर्गत बड़े पैमाने पर किसानों को कृषि तलाव के कार्य प्राप्त हुए ।
विदर्भ के 11000 धड़क सिंचन विहीर कार्यक्रम के अंतर्गत गोंदिया जिले में 2000 विहीर के कामों को मंजूरी व कार्य पूर्ण।
मनरेगा के अंतर्गत अहिल्यादेवी सिंचाई वीर योजना के अंतर्गत 1500 कुओं के कार्यों को मंजूरी व कार्य पूर्ण।
कार्यकाल के दौरान कलपात्री कटंगी व धापेवाडा चरण 2 के कार्य लगभग पूर्ण
कटंगी कलपात्री में भू संपादित निधि का किसानों को वितरण किया गया।
                                                                          आवास योजना
डॉ बाबासाहेब आंबेडकर विशेष बस्ती योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति की बस्ती की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना
भीम घाट गोंदिया में निधि उपलब्ध गोंड विपस्सना केंद्र की चारदीवारी के निर्माण के लिए निधि, कनेरी,कोदामेंडी,सेंडा में विशेष अनुसूचित जाति बस्ती विकास योजना अंतर्गत निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत वर्ष 2016-17 से 2018 -19 के दौरान 6000 घरकुलो , शबरी आवास योजना के अंतर्गत 500 आवास व रमाई आवास योजना के अंतर्गत 903 आवासों के काम किए गए।
                                                                      बिजली की सुविधाएं
जिले के सभी क्षेत्रों में बिजली पहुंचाने के लिए विशेष कार्य किए गए इसके साथ ही सभी तहसीलों में 31 केवी सब स्टेशन का निर्माण, अर्जुनी मोरगांव में 132kv स्टेशन का कार्य पूर्ण, महागांव बोंडगांव देवी, कोकणा सौंदड ,कोहमारा सैंडा आदि अनेक स्थानों पर 31 केवी सब स्टेशन का निर्माण, 5880 कृषि पंप की विद्युत जोड़नी की गई तथा किसानों को बिजली बिल कनेक्शन दिए गए।
                                                              शासकीय इमारतों का निर्माण
इंजीनियर राजकुमार बडोले के पालक मंत्री कार्यकाल के दौरान अनेक शासकीय इमारतों का वह कार्यालयों का निर्माण किया गया जिसमें पुलिस स्टेशन नवेगांव बांध में पुलिसकर्मियों के निवास स्थान का निर्माण कार्य, पुलिस स्टेशन सालेकसा में राज्य राखीव पोलीस बल की बैरक, सशस्त्र पुलिस दूर क्षेत्र भरनोली, बीजेपार, दरेकसा में पुलिस दल के लिए मेष व स्वच्छता गृह, पुलिस स्टेशन देवरी ,नवेगांव बांध व सशस्त्र दूर क्षेत्र बोडे में राज्य राखीव पोलीस बल बैरक का निर्माण, तिरोड़ा पुलिस स्टेशन व तिरोड़ा उपविभागीय पोलीस अधिकारी कार्यालय का निर्माण कार्य, तिरोड़ा पुलिस स्टेशन में 61 निवास स्थानों का निर्माण कार्य का नियोजन, अर्जुनी मोरगांव में 68 पुलिसकर्मियों के निवास स्थान के निर्माण कार्य का नियोजन, गंगाझरी आमगांव में पुलिस कर्मियों के निवास के निर्माण कार्य और दवनि वाडा में पुलिस स्टेशन का निर्माण कार्य, सड़क अर्जुनी, अर्जुनी मोरगांव में कनिष्ठ दीवानी न्यायालय की इमारत, अर्जुनी मोरगांव, सड़क अर्जुनी देवरी आदि स्थानों पर आदिवासी छात्रों के लिए वस्तिगृह इमारत का निर्माण कार्य, सड़क अर्जुनी अर्जुनी मोरगांव में नई आईटीआई की इमारत का निर्माण किया गया जिससे उनके कार्यकाल में जिले में सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया गया जो आज फलीभूत हो कर जिले के नागरिकों के सामने आ रहा है इसलिए जिले के पालक मंत्री का होना अति आवश्यक है जिससे जिले का विकास चहूंमुखी और गति को प्राप्त होता है।

Share Post: