51 लाख गायत्री मंत्रों का जप अनुष्ठान गायत्री शक्तिपीठ गोंदिया द्वारा 1 जनवरी से 4 फरवरी 2022 तक किया आयोजन

बुलंद गोंदिया। गायत्री शक्तिपीठ परिवार सामाजिक कार्य व धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन समाज हित में निरंतर करता है। इसी के अंतर्गत गोंदिया गायत्री शक्तिपीठ परिवार द्वारा 51लाख गायत्री मंत्र के जप का अनुष्ठान 1 जनवरी 2022 से 4 फरवरी 2022 तक जिले में किया जा रहा है। इस अनुष्ठान का मुख्य उद्देश्य यह है कि देव परिवार एवं सहयोगी परिवार के स्वजनों के स्वास्थ्य समृद्धि व कोरोनावायरस से लड़ने की क्षमता जागृत हो साथ ही सामाजिक वातावरण में सद्ज्ञान , सदाचार सदभाव की वृद्धि हो सकारात्मक चिंतन बड़े नकारात्मकता दूर हो इसी लक्ष्य को लेकर यह अनुष्ठान आयोजित किया गया है।
उपरोक्त अनुष्ठान गायत्री शक्तिपीठ गोंदिया के साथ-साथ जिले की गायत्री शक्तिपीठ हो में भी आयोजित होगा जिसकी महापूर्णाहुति गायत्री शक्तिपीठ गोंदिया में होंगी इस जप अभियान में प्रत्येक परिवार को प्रतिदिन करीब एक घंटा मंत्र जप करना होगा तथा मंत्र जप का समय सुबह 6:00 से शाम 7:00 बजे तक के रहेगा साथ ही मंत्रों की संख्या निश्चित करने हेतु प्रतिदिन किए जाने वाले मंत्रों की संख्या की सूची बनाने के साथ ही प्रत्येक साधक का नाम ,साधना स्थल, जप प्रारंभ करने का समय जप समाप्त करने का समय मोबाइल नंबर हस्ताक्षर आदि पंजीयन करना होगा जिससे प्रतिदिन की जानकारी प्राप्त हो सके।
इस अभियान के अंतर्गत गायत्री शक्तिपीठ गोंदिया में 11 लाख गायत्री शक्तिपीठ ठानेगांव तिरोड़ा में 11 लाख, गायत्री शक्तिपीठ गोरेगांव में 11 लाख, गायत्री शक्तिपीठ आमगांव में 5 लाख ,गायत्री शक्तिपीठ सालेकसा में 3 लाख, गायत्री ज्ञान मंदिर देवरी में 3 लाख, गायत्री प्रज्ञा पीठ दासगांव में 3 लाख, गायत्री प्रज्ञा पीठ कमरगांव तहसील गोरेगांव में 3 लाख, गायत्री परिवार मोरगांव अर्जुनी पिंपलगांव में 3 लाख, गायत्री प्रज्ञा पीठ मुंडीपार में 1लाख 25हजार मंत्रों का जाप होंगा।
संस्था के संपर्क में आने वाले सभी साधकों व भाई बहनों से गायत्री शक्तिपीठ गोंदिया द्वारा निवेदन किया गया है कि इस अभियान में शामिल होकर परम पूज्य गुरुदेव से शक्ति युक्ति तथा प्रेरणा लेकर स्वयं पुण्य कमाने के साथ ही समाज के निरोग व सुख समृद्धि के लिए इस अभियान में शामिल हो।
विशेष सूचना दी गई है कि मंत्र जप के दौरान कोरोना नियमों का कड़ाई से पालन करने के साथ ही सामाजिक अंतर रखे व मास्क लगाकर ही परिसर में प्रवेश करें ।

Share Post: