दीपकुमार कस्तूरचंद जायसवाल अनंत में विलीन

बुलंद गोंदिया। गोंदिया गणेश नगर निवासी बालाजी मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख ट्रस्टी श्री दीपकुमार कस्तूरचंद जायसवाल उम्र 71 वर्ष का रविवार 9 मई को नागपुर के चिकित्सालय में उपचार के दौरान रात 9:15 पर आकस्मिक निधन हो गया। 10 मई की सुबह स्थानीय मोक्षधाम में उनके पुत्र नवीन जायसवाल दें उन्हें मुखाग्नि दी ।इस समय जायसवाल परिवार व मित्र परिवार उपस्थित थे।
जायसवाल परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
विशेष उल्लेखनीय है कि 10 दिनों पूर्व 30 अप्रैल को दीप जायसवाल के छोटे भाई विनोद जायसवाल का भी आकस्मिक निधन हो गया था। दैनिक कशिश के संस्थापक ऐड वीरेंद्र जायसवाल ,कशिश जायसवाल राजकुमार जायसवाल के 2 बड़े भाइयों श्री दीपकुमार जायसवाल व श्री विनोद कुमार जायसवाल का 10 दिनों के अंतराल में आकस्मिक निधन हो जाने से जायसवाल परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Share Post: