महिलाएं सभी क्षेत्रों में आगे आकर करे सहभाग -पार्षद निर्मला मिश्रा

बुलंद गोंदिया। विश्व महिला दिवस के अवसर पर सोमवार 8 मार्च को बेस्ट फ्रेंड्स बहुउद्देशीय महिला संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पार्षद व भाजपा शहर महिला अध्यक्ष निर्मला मिश्रा ने मार्गदर्शन करते हुए भारत सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा महिलाओं को आवाहन किया कि सभी क्षेत्रों में वह आगे बढ़ कर अपना सहभाग दें। उपरोक्त कार्यक्रम सिविल लाइन इंजिन सैड स्कूल में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर सरोज शरद ठाकुर, शमीम बानो पठान, चंदा रामदेव मिश्रा, रंजना जगदीश मेश्राम, मेघा नरेंद्र ब्राह्मणकर, डिलेश्वरी सुनील पाटिल, सारिका रविंद्र सोनी, लता मानकर, लता पटले, ज्योति राउत व बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

Share Post: