वुमन अचीवर्स अवार्ड से डॉ माधुरी नासरे सम्मानित

बुलंद गोंदिया। गोंदिया की सामाजिक व आर्थिक क्षेत्र में अपनी एक विशिष्ट पहचान बना चुकी प्रोफेसर डॉ माधुरी नासरे को हाल ही में नागपुर में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक व आर्थिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए राज्य के वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार के हस्ते वुमन अचीवर्स अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
गौरतलब है कि प्रोफेसर डॉ माधुरी नासरे शिक्षा के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण योगदान सेवाएं देने के साथ-साथ सामाजिक व आर्थिक क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य कर रही है।
डॉ नासरे को अब तक अनेको पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। गत दिनों नागपुर के लि मेरिडियन होटल में विदर्भ आइडियल पुरस्कार व महिला अचीवर्स वर्ष पुरस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
जिसमें गोंदिया की अग्रणी महिला माधुरी नासरे को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय कार्यों के चलते अनेक पुरस्कारों से सम्मानित
प्रोफ़ेसर डॉ माधुरी नासरे द्वारा समाज हित में किए जा रहे कार्यों को देखते हुए उन्हें अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया जिसमें महाराष्ट्र शासन के महिला व बाल विकास विभाग द्वारा पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर पुरस्कार महिला व बाल विकास क्षेत्र में अपने उनके महत्वपूर्ण योगदान के चलते देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ वुमन अचीवर्स अवार्ड वह विभिन्न पुरस्कार से सम्मानित होकर गोंदिया जिले का गौरव बढ़ाया है। प्रोफ़ेसर नासरे के सम्मानित होने पर शुभचिंतकों व मित्र परिवार द्वारा उन्हें शुभकामनाएं प्रदान की गई।

Share Post: