देवरी में महिला की गला काटकर जघन्य हत्या पंचशील चौक में हुआ हादसा

बुलंद गोंदिया। ( संवाददाता देवरी)- गोंदिया जिले के देवरी तहसील के देवरी शहर में पंचशील चौक निवासी शशिकला साखरे उम्र 35 वर्ष महिला की अज्ञात हत्यारों द्वारा गला काट कर हत्या कर दी। उपरोक्त घटना शाम 5:00 बजे के करीब सामने आई।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार देवरी के व्यस्त पंचशील चौक एक मकान में किराए से निवास करने वाली महिला शशिकला मेघनाथ साखरे उम्र 35 वर्ष जो घर में ही रह कर सिलाई का काम करती थी तथा जिसके पति मेघनाथ साखरे देवरी की एक पॉलिटेक्निक कॉलेज में कर्मचारी हैं।
संभावना जताई जा रही है कि उपरोक्त घटना दोपहर के करीब घटित हुई है जब शाम को 5:00 बजे के दौरान मृतक महिला के बच्चे स्कूल से वापस आए तो घर के दरवाजे की संकल लगी दिखाई दी संकल खोलने पर उन्हें उनकी मां का रक्तरंजित शव दिखाई दिया।
इस घटना की जानकारी देवरी पुलिस को दी गई देवरी पुलिस को जानकारी प्राप्त होते ही अपर पुलिस अधीक्षक अशोक बनकर वह देवरी पुलिस थाने के निरीक्षक रेवचंद सिंगनजुड़े घटनास्थल पर पहुंचे तथा मृतक महिला के शव का पंचनामा कर शव विच्छेदन के लिए देवरी के ग्रामीण चिकित्सालय में भेजा गया।
उपरोक्त घटना में संभावना जताई जा रही है कि घटना लूट के उद्देश्य हुई है या अन्य कारणों से इस दोनों पहलुओं पर पुलिस द्वारा कड़ाई से जांच शुरू की है तथा समाचार लिखे जाने तक हत्या का कारण व अज्ञात हत्यारों का पता नहीं लग पाया।

Share Post: