गणपति बप्पा का ठोल नगाड़े वह जयकारो के साथ हुआ सुभामन 673 सार्वजनिक स्थानों -395 एक गाव एक गणपती वह घरों में 5471बिराजे गणपति भक्तों में भारी उत्साह

बुलंद गोंदिया। प्रथम पूज्य श्री गजानन गणपति बप्पा का इस वर्ष 19 सितंबर मंगलवार को हुआ। प्रथम दिन विघ्नहर्ता की प्रतिमा 673 सार्वजनिक स्थानों 395 एक गाव एक गणपती वह5471 घरों में बाप्पा के भक्तों ने भारी उत्साह के साथ ढोल नगाड़े के साथ विराजित किया।

गौरतलब है कि गणेश उत्सव गोंदिया जिले में के साथ-साथ संपूर्ण महाराष्ट्र में भारी उत्साह के साथ मनाया जाता है, जिसमें 10 दिनों तक सार्वजनिक स्थानो व घरों में बप्पा की प्रतिमा को स्थापित कर संपूर्ण विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की जाती है। तथा सार्वजनिक स्थानों में विराजित होने वाली गणेश मंडलों द्वारा विभिन्न सामाजिक, जनजागृति के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं साथ ही विभिन्न स्थानों पर बाबा के भंडारे भी लगते हैं।

इस वर्ष गणेश उत्सव का पर्व 19 सितंबर मंगलवार गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर आरंभ हुआ तथा जिले में 673 सार्वजनिक स्थान, 395 एक गांव एक गणपति वह करीब 5471 से अधिक घरों में गणपति बप्पा की प्रतिमा को स्थापित कर पूजा अर्चना शुरू की गई।

धार्मिक आयोजनों के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम

19 सितंबर से शुरू हुए गणेश उत्सव के 10 दिनों के पर्व के दौरान सार्वजनिक पंडालो में धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ शासन द्वारा जनहित में जारी किये गए अनेक कार्यक्रमों को जन जागृति के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। जिसके लिए सभी मंडलो को प्रशासन द्वारा दिशा निर्देश दिए गए हैं तथा शासन द्वारा उत्कृष्ट गणेश उत्सव मंडल को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

गणेश पर्व के दौरान जिले में कानून सुरक्षा व शांति बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले के मार्गदर्शन में अपर पुलिस अधीक्षक अशोक बनकर के निरीक्षण में गोंदिया जिले के 4 उपविभाग के उप विभागीय पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में संपूर्ण 16 पुलिस थाने के निरीक्षक की सुरक्षा में गणेश उत्सव संपन्न होगा जिसके लिए विभिन्न स्थानों पर पॉइंट सुरक्षा व्यवस्था ,नाकाबंदी, गस्त लगाई जाएगी, साथ ही भीड़ के दौरान चोरी, पॉकेट मारी करने वाले पर नजर पर नजर रखने के लिए सादी वर्दी में पुलिस अधिकारी तथा पुलिस कर्मचारी, चार्ली पाथक, दामिनी पाथक को सक्रिय किया गया है।
तथा कानून व सुरक्षा व्यवस्था को बिगड़ने वाले अपराधी प्रवृत्ति के आरोपियों पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएंगी साथ ही आर.सी.पी, क्यू.आर.टी , पथक, सी -60 पथक, बी डी. डी. एस, जिला यातायात शाखा तथा होमगार्ड राज्य सुरक्षा पुलिस दल को संपूर्ण जिले में गणेश उत्सव के दौरान शांति व सुरक्षा बनाए रखने के लिए सजग किया गया है।

Share Post: