जिला स्तरीय कराते चयन स्पर्धा में 165 खिलाड़ी हुए शामिल ,विजयी खिलाडी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग

बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिला कराते एसोसिएशन द्वारा जिला स्तरीय कराते चयन स्पर्धा रविवार 7 अगस्त 2022 को गोंदिया जिला क्रीड़ा संकुल मे आयोजित की गई जिसमे गोंदिया जिले के 165 खिलाड़ी हुए शामिल ,जिसमे विजयी खिलाडी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग।
कार्यक्रम उदघाटक घनश्याम राठौड़ जिला क्रीड़ा अधिकारी, गोंदिया,कार्यक्रम अध्यक्ष लोकेश यादव जय श्री महाकाल सेवा समिति,प्रमुख अतिथि रोहित अग्रवाल , शरद सेंदाने पी. एस. आई. गोंदिया सिटी, ए. बी. मरसकोल्हे क्रीड़ा अधिकारी, नाजुक उइके राज्य क्रीड़ा मार्गदर्शक, विकास कापसे उपस्थित थे। अतिथियों का सत्कार जिला अध्यक्ष सेंसई विशालसिंग ठाकुर,सचिव सेंसई तेजसिंग आलोट,आयोजक सेंसई दीपक सिक्का, व सभी तहसील अध्यक्ष सेंसई हेमंत चावके, सेंसई संगम बावनकर, सेंसई मुकेश शेंडे, सेंसईरविना बरेले, सेंसई अन्ना राजगिरे द्वारा किया गया।
इस चयन स्पर्धा मे गोंदिया जिले के तिरोड़ा, आमगांव, सालेकसा, सडक अर्जुनी, बिरसोला व गोंदिया की स्कूलों व क्लब के करीबन 165 खिलाडी उपस्थित थे। जिनमे विजयी खिलाडी महाराष्ट्र कराते एसोसिएशन, महाराष्ट्र ओलिंपिक मान्यता प्राप्त राज्यस्तरीय टूर्नामेंट ज़ो की बालेवाडी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स पुणे मे दिनांक 26 अगस्त से 28 अगस्त को होने वाली है इसमें गोंदिया जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे l
चयन स्पर्धा को सफल बनाने के लिए
मुजीब बेग बोक्सिंग कोच, नीलेश फुलबांधे एन. आई. एस. कोच, ओमकार नागफासे,एन. आई. एस. कोच,गणेश्वर चौधरी, मयूर, निखिल बरबटे ,नौशेन अली, विनेश फुंडे,अतुल बिसेन ने प्रयास किया।
टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए व समय समय पर सहयोग देने के लिए अध्यक्ष विशालसिंग ठाकुर ने गोंदिया जिला क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय का आभार माना। स्पर्धा का मंच संचालन मुजीब बेग सर द्वारा किया गया।

Share Post: