एक करोड़ 40 लाख रुपए की नगद राशि जप्त राशि हवाला की या नक्सल की ? देवरी पुलिस थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे मार्ग पर कार्रवाई

बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिले के देवरी पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले नेशनल हाईवे पर मिली गुप्त जानकारी के आधार पर वाहन क्रमांक सीजी 08 आर 9000 की जांच कर एक करोड़ 43 लाख 90 हजार रुपए की नगद राशि जप्त कि उपरोक्त राशि हवाला की है या नक्सल की इस पर पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ाई से जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि जिले में अपराध व नक्सल पर नियंत्रण पाने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक विश्व पानसरे अपर पुलिस अधीक्षक अशोक बनकर के मार्गदर्शन में निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें नक्सल सेल के अधिकारी व कर्मचारी निरंतर गतिविधि क्यों पर पैनी नजर रखे हुए इसके साथ ही संबंधित थाना क्षेत्र अंतर्गत भी अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसी के तहत मिली गुप्त जानकारी के आधार पर 8 अगस्त की रात देवरी पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले नेशनल हाईवे क्रमांक 6 पर वाहन क्रमांक सीजी 08 आर 9000 जो कोहमारा से राजनांदगांव की ओर जा रहा था। जिसे जांच के लिए रोक कर तलाशी लिए जाने पर वाहन में से एक करोड़ 43 लाख 90000 की नगद राशि पाई गई।
इस संदर्भ में वाहन में सवार तीन व्यक्तियों द्वारा किसी भी प्रकार का समाधान कारक जवाब नहीं दिया गया जिसमें राजनांदगांव के रिद्धि सिद्धि कॉलोनी निवासी विनोद प्रकाश सिंह जैन उम्र 45 वर्ष ,शांति विजय अपार्टमेंट राजनांदगांव निवासी कमल शोभालाल गांधी उम्र 60 वर्ष, तुमडीबोड राजनांद गांव निवासी वाहन चालक नेमचंद दादूलाल बघेल उम्र 28 वर्ष से जप्त की गई है। तथा उपरोक्त राशि हवाला की है या नक्सल समर्थक की है इस गंभीर मामले में गोंदिया पुलिस द्वारा मामले की कड़ाई से जांच की जा रही है।

Share Post: