ओबीसी आरक्षण मिलने पर भाजपा ने मनाया जश्न गांधी प्रतिमा पर आतिशबाजी कर मिठाई का वितरण

बुलंद गोंदिया। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा राज्य में स्थानीय स्वराज्य संस्था के चुनाव में ओबीसी आरक्षण मंजूर किया साथ ही बांठिया आयोग के अहवाल अनुसार 27% आरक्षण बरकरार रखा है। उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा ओबीसी को आरक्षण के वादे को पूरा करने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा 21 जुलाई को भाजपा जिला कार्यालय व गांधी प्रतिमा चौक पर जश्न मनाया तथा इस अवसर पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आतिशबाजी की गई व मिठाई वितरित की गई।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक रमेश कुथे,जिला महासचिव संजय कुलकर्णी, जिप अध्यक्ष संजय टेंभरे , ओबीसी आघाड़ी जिलाध्यक्ष गजेंद्र फुंडे, शहर अध्यक्ष सुनील केलंका, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष भावना कदम, जिला उपाध्यक्ष नंदकुमार बिसेन, दीपक कदम, राजकुमार कुथे , जयंत शुक्ला, ऋषिकांत साहू, नीतीश शाह, सुभान रहांगडाले, संजय मुरकुटे, धनंजय रिनायित, मनोज पटनायक, अंकित जैन, गोल्डी गावंडे, शंभू शरण सिंह ठाकुर, चंद्रभान तरोने , रीता बागड़े, मौसमी परिहार, अनीता मेश्राम, प्रशांत कोरे, पुरुषोत्तम ठाकरे, दीपम देशमुख, सतीश मेश्राम, प्रमिला सिंदरामें , अशोक जयसिंघानी, मनीष पोपट, शैलेश तुरकर, शिशिर येले, अजीत नायर, मंगलेश गिरी, रामेश्वर लिल्हारे आदि अधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share Post: