गोंदिया के विधायक विनोद अग्रवाल के कार्यालय पर शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने किया हमला, जनता की पार्टी चाबी संघटना के कार्यकर्ताओं में जमकर आक्रोश, शहर पुलिस थाने में मामला दर्ज, पुलिस अधीक्षक पहुंचे घटनास्थल पर, कार्यालय बना पुलिस छावनी

बुलंद गोंदिया। गोंदिया के विधायक विनोद अग्रवाल के पुराना बस स्टैंड मार्ग पर स्थित कार्यालय पर सोमवार 27 जून की दोपहर 1:30 बजे के दौरान शिवसेना के करीब 5 से 7 कार्यकर्ताओं द्वारा लाठियों डंडों से कार्यालय पर हमला किया गया। शिवसेना के कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किए जाने की खबर विनोद अग्रवाल के समर्थकों व जनता की पार्टी चाबी संघटना के कार्यकर्ताओं को मिलते ही कार्यालय में बड़ी संख्या में पहुंचकर इस घटना का जमकर विरोध किया वह आरोपियों के खिलाफ शहर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया।

घटना की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक विश्व पानसरे तत्काल विधायक विनोद अग्रवाल के कार्यालय में अपने दल बल के साथ पहुंचे व कार्यालय परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील किया।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में चल रहे सियासी घमासान के चलते गोंदिया के विधायक जनता की पार्टी चाबी संघटना के विनोद अग्रवाल द्वारा भाजपा को समर्थन दिए जाने के विरोध में शिवसेना के कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार 27 जून की दोपहर 1:30 बजे के दौरान गौरक्षण मार्केट के पीछे पुराना बस स्टैंड मार्ग स्थित विधायक विनोद अग्रवाल के कार्यालय पर पहुंचकर लाठी व डंडों से शिवसेना के करीब 5 से 7 कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किया गया।
विशेष यह है कि उपरोक्त हमला सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है जिसमें सभी हमलावर शिवसेना के गमछे पहने हुवे थे तथा इस दौरान कार्यालय में सुरक्षा के लिए तैनात सुरक्षाकर्मी से भी हुज्जत व विवाद कर कार्यालय के बाहर पानी की केन को रोड पर फेंक कर तोड़ने का प्रयास किया गया।

विधायक विनोद अग्रवाल नहीं है गोंदिया में

महाराष्ट्र में चल रही राजनीतिक उठापटक के चलते गोंदिया के विधायक विनोद अग्रवाल फिलहाल मुंबई में है तथा हमले के समय वह कार्यालय में उपस्थित नहीं थे।

उल्लेखनीय है कि उपरोक्त हमले में किसी भी प्रकार की जान माल की हानि नहीं हुई है लेकिन इस प्रकार का हमला एक निंदनीय घटना है।
विनोद अग्रवाल के कार्यालय पर हमले की जानकारी प्राप्त होते ही उनके समर्थकों व जनता की पार्टी चाबी संघटना के सैकड़ों कार्यकर्ता कार्यालय में तत्काल पहुंचे तथा इस घटना का जमकर विरोध किया तथा आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पहुंचे घटनास्थल पर
महाराष्ट्र में चल रहे सियासी घमासान के चलते शिवसेना के कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक विनोद अग्रवाल के कार्यालय पर किए गए हमले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक विश्व पानसरे अपने दल बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।
                     मुख्य आरोपी की पहचान
विनोद अग्रवाल के कार्यालय पर हमला किए जाने का पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है जिसमें शिवसेना के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष शाहरुख पठान बताया जा रहा है तथा उसके साथ पांच से सात अन्य कार्यकर्ता है जिन्होंने लाठी और डंडे से कार्यालय के कांच पर हमला किया है।


                      शहर पुलिस थाने में मामला दर्ज
घटना के पश्चात सैकड़ों की समर्थकों व कार्यकर्ताओं द्वारा शहर पुलिस थाने में पहुंचकर हमलावर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया उपरोक्त मामले में फरियादी विनोद अग्रवाल के कार्यालय प्रमुख किशोर कटरे द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई।
सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे घटना की जानकारी मिलते ही
विनोद अग्रवाल के समर्थक में घनश्याम पानतवणे, शिव शर्मा ,कशिश जैसवाल , धर्मेश (बेबी)अग्रवाल, अनिल हुंदानी ,कमलेश सोनवाने, कुशल अग्रवाल दिल्ली, मोहन गौतम, समीर आरेकर, पंचायत समिति सभापति गौतम, मोनिया नागदवने , पंकज सोनवाने, अहमद मनियार सूंदर अग्रवाल व अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
                         पूरे राज्य में हाई अलर्ट गोंदिया में सुरक्षा नगण्य
महाराष्ट्र राज्य में चल रहे राजनीतिक उथल-पुथल के चलते मुंबई शहर में धारा 144 लागू करने के साथ ही पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी किया गया था उसके बावजूद गोंदिया में पुलिस विभाग द्वारा इसे हल्के में लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम नहीं किए गए थे जिसके चलते उपरोक्त घटना सामने आई है जिससे गोंदिया जिला पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह निर्माण हो रहा है। हालांकि घटनास्थल के पास घटना घटित होने के पश्चात बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं यदि पूरे शहर में पहले ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाते तो इस प्रकार की घटना घटित नहीं होती।

हमले की वीडियो शूटिंग
विधायक विनोद अग्रवाल के कार्यालय पर शिवसेना के कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किए जाने की एक शिवसेना के कार्यकर्ता द्वारा वीडियो शूटिंग भी की जा रही थी जो सीसीटीवी कैमरे में साफ दिखाई दे रहा है।

Share Post: