गोंदिया-आमगांव,गोंदिया-तिरोड़ा महामार्ग के लिए 557.37 करोड़ रुपए की निधि मंजूर,सांसद पटेल के प्रयास को सफलता, केंद्रीय मंत्री गडकरी का माना आभार

बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिले के अंतर्गत निर्माण होने वाले महामार्ग क्रमांक 543 आमगांव- गोंदिया व राष्ट्रीय महामार्ग 753 तिरोड़ा- गोंदिया के सीमेंटीकरण व विस्तारीकरण का कार्य गत 4 वर्षों से शुरू है। जिसमें गोंदिया- आमगांव, गोंदिया- तिरोड़ा मार्ग के कार्यों को गति प्रदान हो इसके लिए जल्द से जल्द निधि उपलब्ध करवाई जाए इसके लिए सांसद प्रफुल्ल पटेल द्वारा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को 3 मार्च 2020 व 10 मार्च 2021 को पत्र लिखकर निधि की मांग की थी। जिसके चलते केंद्रीय मंत्रालय द्वारा आमगांव -गोंदिया मार्ग के लिए 239. 24 व तिरोड़ा- गोंदिया मार्ग के लिए 288.13 इस प्रकार 557. 37 करोड रुपए की निधि मंजूर की है। जिस पर सांसद पटेल ने केंद्रीय मंत्री गडकरी का आभार व्यक्त किया है।
विशेष यह है कि 5 वर्षों पूर्व जिले से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय महामार्ग के सीमेंटीकरण व विस्तारीकरण का कार्य केंद्रीय सार्वजनिक बांधकाम विभाग द्वारा शुरू किया था। जिसमें बालाघाट, गोंदिया, आमगांव, देवरी ,कोरची ,कुरखेड़ा इस महामार्ग का 38. 200 से 58.275 किलोमीटर र मार्ग का निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से शुरुआत शुरू किया गया है। गोंदिया से आमगांव इस महामार्ग के निर्माण कार्य को गति प्राप्त हो इसके लिए आवश्यक निधि जल्द से जल्द दी जाए तथा तिरोड़ा से गोंदिया इस 28. 2 किलोमीटर रास्ते के निर्माण कार्य के लिए निधि दी जाए इसके लिए सांसद प्रफुल्ल पटेल द्वारा केंद्रीय सार्वजनिक बांधकाम विभाग मैं पाठपुरावा कर निधि की मांग की थी तथा इसके लिए केंद्रीय मंत्री गडकरी को भी दो बार पत्र दिया गया ।सांसद पटेल के पत्र को संज्ञान में लेते हुए केंद्रीय सार्वजनिक बांधकाम मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 543 आमगांव -गोंदिया के लिए 239. 24 तथा राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 753 तिरोड़ा- गोंदिया जिसकी कुल लंबाई 28. 2 किलोमीटर के लिए 288.13 करोड़ रुपए की निधि मंजूर की गई। इन दोनों रास्ते के निर्माण कार्य की निविदा प्रक्रिया कार्यक्रम घोषित किया गया है। 6 मई 2021 तक दोनों मार्गों के बांधकाम कि निविदा पूर्ण रूप से हो जाएंगे जिससे जल्द से जल्द गोंदिया से तिरोड़ा व गोंदिया से आमगांव दोनों महामार्ग के सीमेंटीकरण व विस्तारीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा गोंदिया जिले के विकास कार्यों को गति प्रदान करने पर केंद्रीय सार्वजनिक बांधकाम विभाग के सहयोग पर सांसद पटेल ने मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है।

Share Post: