राहुल वंजारी महाराष्ट्र पुलिस बाॅईज संघटना के जिला अध्यक्ष नियुक्त

बुलंद गोंदिया। महाराष्ट्र बाॅईज चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित महाराष्ट्र पुलिस बाॅईज संघटना के जिला अध्यक्ष पद पर राहुल सुरेश वंजारी की नियुक्ति राज्य अध्यक्ष राहुल अर्जुन राव दुबाले द्वारा की गई है। विशेष यह है कि उपरोक्त संघटना द्वारा पुलिस कर्मचारियों के बच्चों के शिक्षण, सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को हल करने का कार्य करती है। उनकी इस नियुक्ति पर मित्रों व परिजनों द्वारा शुभकामनाएं दी गई।

Share Post: