पर्यावरण संरक्षण के लिए संरक्षण क्षमता महोत्सव पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय भारत सरकार के तत्वधान में पेट्रोलियम कंपनियों का संयुक्त अभियान

बुलंद गोंदिया। पर्यावरण के संरक्षण के लिए जीवाश्म ईंधन पेट्रोलियम पदार्थों के व्यर्थ उपयोग को रोकने, विदेशी मुद्रा के बढ़ते बोझ को कम करने तथा जीवाश्म ईंधन से निकलने वाली गैस से ग्रीन हाउस व पर्यावरण की सुरक्षा करने के उद्देश्य से हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा उद्घोष के साथ सक्षम संरक्षण क्षमता महोत्सव 2021 का आयोजन 16 जनवरी से 15 फरवरी तक किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ 16 जनवरी को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा वर्चुअल के माध्यम से किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण के लिए जनजागृति अभियान चलाया जाएगा जिसमें स्कूलों, कॉलेजों, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी में इंधन संरक्षण कार्य शालाओं के माध्यम से अभियान चलाया जाएगा। उपरोक्त कार्यक्रम इंडियन आयल, भारत पैट्रोलियम, हिंदुस्तान पैट्रोलियम व गेल कंपनी के द्वारा संयुक्त अभियान के रूप में आयोजित किया जा रहा है। इस प्रकार की जानकारी आयोजित पत्र परिषद में कंपनी के सेल्स रिटेल आउटलेट अधिकारी सुनीत गोलछा द्वारा दी गई। इस अवसर पर गोंदिया से प्रवीण बोपचे व श्याम गुप्ता उपस्थित थे।

Share Post: