24 घंटों में प्राणघातक हमला करने वाले 8 आरोपी हिरासत में, गोंदिया पुलिस की बड़ी सफलता

बुलंद गोंदिया। अर्जुनी मोरगांव पुलिस थाना अंतर्गत 28 दिसंबर की रात 11 बजे के दौरान लाखांदुर निवासी आशीष परशुरामकर पर कन्हालगांव से बुदिवाडा मार्ग पर 7 से 8 अज्ञात आरोपियों द्वारा रेती घाट के विवाद को लेकर जान से मारने के उद्देश्य से प्राणघातक हमला किया था। जिसकी शिकायत अर्जुनी मोरगांव पुलिस थाने में फरियादी द्वारा की गई। उपरोक्त मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक विश्व पानसरे के मार्गदर्शन में उपविभागीय अधिकारी जालिंदर नालुकुल, पुलिस निरीक्षक लोकल क्राइम ब्रांच, व पुलिस स्टेशन के निरीक्षक इस प्रकार दो विशेष पथक बना कर आरोपियों की तलाश शुरू की। जिसके चलते लोकल क्राइम ब्रांच को मिली गुप्त गुप्त जानकारी के आधार पर फरियादी का लाखांदुर निवासी विक्रम हटवार का रेती व्यवसाय को लेकर विवाद चल रहा था। जिसके पश्चात जांच दल द्वारा विक्रम हटवार व उसके भाई वीरेंद्र हटवार को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपने नागपुर के अन्य साथियों के साथ हमला किए जाने की जानकारी दी। जिसके पश्चात पथक तत्काल नागपुर रवाना होकर पांच आरोपियों को नागपुर से हिरासत में लिया। जिसमें मनीष इंदूरकर, सुमित वैरागडे, सिद्धार्थ घरडे, निखिल सेंडे, दानिश शेख तथा अर्जुनी मोरगांव से चेतन कोरे इस प्रकार इस घटना में शामिल आठ आरोपियों को 24 घंटे में गोंदिया पुलिस द्वारा सफलतापूर्वक हिरासत में लिया गया। उपरोक्त मामले में आरोपियों के खिलाफ अर्जुनी मोरगांव पुलिस थाने में भादवि की धारा 143, 147, 148, 149, 307, 427 के तहत मामला दर्ज है तथा आगे की जांच उपविभागीय अधिकारी देवरी द्वारा की जा रही है।

Share Post: