निवास टैक्स पर चल रहे व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई ,एस.बी.आई सर्विस सेंटर सील

बुलंद गोंदिया इंपैक्ट
बुलंद गोंदिया। गोंदिया नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत हजारों प्रतिष्ठान निवास टैक्स पर चल रहे हैं। जिससे नगर परिषद प्रतिवर्ष करोड़ों का नुकसान हो रहा है। इस मामले में बुलंद गोंदिया द्वारा 10 दिसंबर के अपने अंक में समाचार भी प्रकाशित किया था। जिस पर नगर परिषद द्वारा संज्ञान लेते हुए कार्यवाही शुरू की है। टैक्स वसूली अभियान के अंतर्गत इसे भी साथ में लेकर कार्रवाई हो रही है। इसी के चलते 29 दिसंबर मंगलवार को अंसारी वार्ड स्थित एस.बी.आई सर्विस सेंटर व जन्नत रेस्टोरेंट को सील किया गया जिन पर वर्ष 2017 से टैक्स बकाया था साथ ही किराए का करारनामा दिखाया नहीं गया था। तथा मरारटोली परिसर स्थित महिंद्रा फाइनेंस कंपनी को महाराष्ट्र नगर परिषद नगर पंचायत अधिनियम 1965 की धारा 335 के तहत नोटिस दिया गया है जिन्हें 3 दिनों के अंदर अपना किराए का करारनामा पेश करना होगा जिसके पश्चात किराए के अनुसार टैक्स वसूला जाएगा ।विशेष यह है कि शहर में अभी हजारों प्रतिष्ठान निवास टैक्स पर चल रहे हैं। न.प प्रशासन द्वारा जानकारी दी गई है कि उन सभी की जांच कर उन पर भी नियमानुसार कार्यवाही की जाएंगी। उपरोक्त अभियान मुख्य अधिकारी करण चौहान के मार्गदर्शन में टैक्स अधीक्षक विशाल बनकर व उनकी टीम द्वारा की जा रही है।

Share Post: