पर्यावरण बचाओ का संदेश लेकर प्रणाली पहुंची गोंदिया

महाराष्ट्र में अब तक कर चुकी 2 हज़ार कि.मी का सफर
बुलंद गोंदिया। पर्यावरण में प्रदूषण की समस्या निरंतर गंभीर होती जा रही है। यदि आज से ही प्रकृति का संरक्षण नहीं करेंगे तो भविष्य में इसके गंभीर परिणाम आने वाली युवा पीढ़ी को भुगतना होगा। जिससे जल संकट, वायु प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण होने से अनेक गंभीर बीमारियां फैल सकती है। भविष्य की गंभीर समस्या को देखते हुए यवतमाल जिले के वणी तहसील के ग्राम पूनवट निवासी 21 वर्षीय युवती प्रणाली विट्ठल चिकटे पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर इसका संदेश पूरे राज्य में फैलाने तथा युवाओं को जागृत करने के लिए साइकल से यात्रा शुरू की। उन्होंने एम.एस.डब्ल्यू की शिक्षा पूर्ण करने के बाद यह अभियान शुरू किया जिसके अंतर्गत अब तक राज्य में 2हजार कि.मी की यात्रा कर 28 दिसंबर को सुबह गोंदिया पहुंची बुलंद गोंदिया से चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि पर्यावरण में फैले प्रदूषण के चलते जल दूषित हो रहा जिससे जल संकट का खतरा भविष्य में बड़े पैमाने पर सामने आ सकता है। जिसके लिए आज से ही सभी को पर्यावरण का संरक्षण करना होगा यात्रा के दौरान नदियों का जल भी पहले की तरह स्वच्छ व निर्मल दिखाई नहीं दिया, जिसमें बड़े पैमाने पर गंदगी जमा हो रही है। पर्यावरण संरक्षण को लेकर शासन के अनेक नियम तो है लेकिन उसका पालन कर सही अर्थों में प्रकृति को बचाया जा सकता है। इस यात्रा के दौरान उन्हें अधिकांश स्थानों पर काफी अच्छा प्रतिसाद तथा अनुभव मिला, लेकिन कुछ स्थानों पर परेशानियों का सामना भी करना पड़ा लेकिन इन सभी परिस्थितियों से ना घबराते हुए वे अपना अभियान निरंतर चलाते रहेंगी। इसके पश्चात अपनी पढ़ाई पूरी कर यह अभियान पूरे देश में चलाने का निश्चय किया। गोंदिया आगमन के दौरान विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत कर अभिनंदन किया। जिसके पश्चात वह अपनी आगे की यात्रा के लिए तिरोड़ा की ओर रवाना हो गई जहां से तुमसर होते हुए काटोल पहुंचेगी।

Share Post: