गोपाल अग्रवाल शाहू, फुले, आम्बेडकर पुरस्कार से मुख्यमंत्री के हस्ते होंगे सम्मानित

बुलंद गोंदिया । विदर्भ के सुप्रसिध्द समाज-मानव सेवी गोपाल अग्रवाल अध्यक्ष युवा जागृति जिन्हे भारत सरकार के अनेक राष्ट्रीय पुरस्कारो एवं महाराष्ट्र सरकार द्वारा सम्मानित किया गया है। इन्हे 12 मार्च 2024 मंगलवार जमशेद भाभा सभागृह नरीमन पांइंट मुम्बई में प्रातः 11 बजे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हस्ते वर्ष 2021-22 का शाहु, फुले, आम्बेडकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाऐगा। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस एवं अजीत पवार तथा मुम्बई के पालकमंत्री दीपक केसरकर के अलावा महाराष्ट्र राज्य सामाजिक न्याय मंत्रालय के उच्च अधिकारी उपस्थीत रहेंगे।

उल्लेखनीय है गोपाल अग्रवाल को राष्ट्रीय युवा पुरस्कार व्यक्तीगत, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार युवा जागृति संस्था हेतु, ब्लाइंडनेश्स कंट्रोल अवार्ड महाराष्ट्र के रेड एंड व्हाईट पुरस्कार, राष्ट्रीय बाल कल्याण पुरस्कार, राष्ट्रीय दिव्यांग सहयोग पुरस्कार द्वारा भारत के दो राष्ट्रपतियो के हस्ते सम्मानित किया जा चुका है। 1974 से युवाजागृति के माध्यम से मानव सेवा सामाजिक कार्यों में संलग्न अग्रवाल ने सम्पूर्ण देश में गोंदिया जिले का नाम गौरान्वीत किया है। महाराष्ट्र में सर्वाधिक आंखो के निशुल्क आपरेशन एवं भारत में सर्वाधिक निशुल्क कटे होठ तालु का आपरेशन करवाने का श्रेय अग्रवाल को जाती है।

 

Share Post: