विभागीय तायक्वांडो स्पर्धा के लिए विभोर अग्रवाल का चयन जिल्हा स्तरीय स्पर्धा में स्वर्ण पदक

बुलंद गोंदिया। क्रीडा व युवक युवक सेवा संचालनालय ,महाराष्ट्र राज्य पुणे जिल्हा क्रीडा परिषद व जिल्हा क्रीडा अधिकारी कार्यालय गोंदिया के संयुक्त विद्यमान से गोंदिया जिल्हा स्तरीय आंतर शालेय तायक्वांडो स्पर्धा (२०२३-२४) जिल्हा क्रीडा संकुल मरारटोली मेंआयोजित की गई।
इस स्पर्धा (एन एम डी कॉलेज गोंदिया) के खिलाड़ी विभोर नवीन अग्रवाल ने अपने आयु व वजन गट में स्वर्ण पदक प्राप्त किया व नागपुर विभागीय तायक्वांडो स्पर्धा के लिए विभोर का चयन हुआ।विभोर की सफलता पर विवेक तायक्वांडो एकेडमी के संचालक व प्रशिक्षक निलेश फुलबांधे, गोंदिया जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव दुलीचंद मेश्राम एन एम डी कॉलेज के कोच चेतन मानकर ने अभिनंदन किया।

Share Post: