इको फ्रेंडली गणेशजी विसर्जन लायंस क्लब व नगर परिषद द्वारा 28 सितंबर को

बुलंद गोंदिया। पर्यावरण संरक्षण के लिए इको फ्रेंडली गणेश विसर्जन लायंस क्लब गोंदिया रॉयल संजीवनी वह नगर परिषद गोंदिया के संयुक्त तत्वाधान में पांचवें वर्ष गणेश विसर्जन व निर्माल्य विसर्जन का कार्यक्रम गुरुवार 28 सितंबर को आयोजित किया गया है।

गौरतलब है की पर्यावरण संरक्षण जिसमें जल प्रदूषण को बचाने के लिए लायंस क्लब गोंदिया रॉयल संजीवनी वह नगर परिषद गोंदिया के संयुक्त तत्वाधान में निरंतर 5 वर्षों से इको फ्रेंडली गणेश जी विसर्जन व निर्माल्य विसर्जन का कुंड बनाकर किया जाता है।
विसर्जन कार्यक्रम गुरुवार 28 सितंबर 2023 को सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक बड़ी जे एम हाईस्कूल छोटा पाल चौक कनहारटोली गोंदिया में आयोजित किया गया है।
पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि वह नदी के जल प्रदूषण को रोकने व विसर्जन के दौरान सुरक्षा हेतु लायंस क्लब द्वारा आवाहन किया गया है कि नागरिक अपने घरों में विराजित गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन इको फ्रेंडली कुंड में करें साथ ही निवेदन किया गया है कि पीओपी से बनी मूर्तियों को विसर्जन हेतु इस इको फ्रेंडली कुंड में ना लाये।
इको फ्रेंडली कुंड विसर्जन करने का आवाहन अध्यक्ष बरखा कनौजिया, सचिव प्रेम शर्मा, कोषाध्यक्ष छाया दशरे वह लायंस क्लब गोंदिया रॉयल संजीवनी की संपूर्ण टीम द्वारा किया गया है।

Share Post: