धान उत्पादक किसानों का 8 दिसंबर को विद्युत विभाग कार्यालय पर जनआक्रोश मोर्चा

अर्जुनी मोरगांव किसान संघटना ने बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल होने का किया आव्हान
बुलंद गोंदिया- संतोष रोकड़े अर्जुनी मोरगांव। अर्जुनी मोरगांव धान उत्पादक संघटना द्वारा कृषि कार्य के लिए 8 घंटे की जगह पूरे 24 घंटे बिजली देने की मांग को लेकर 8 दिसंबर को विद्युत विभाग के कार्यालय पर जन आक्रोश मोर्चा निकाला जाएगा। इसके पूर्व 3 दिसंबर को सैकड़ों किसानों की उपस्थिति में अर्जुनी मोरगांव उपविभागीय अधिकारी को निवेदन देकर 3 दिनों में इस समस्या का हल निकालने की मांग की थी। विशेष यह है कि इस वर्ष बेमौसम बारिश वह खराब मौसम के चलते धान की फसल खराब होने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। जिसकी भरपाई के लिए किसान रबी फसल के कृषि कार्य मैं जुट चुका है। लेकिन फसल के लिए लगने वाले पानी के लिए 24 घंटे पंप चलाना आवश्यक है। लेकिन विद्युत की आपूर्ति नहीं होने से फिर से किसानों के समक्ष संकट की स्थिति निर्माण हो रही है। साथ ही संघटना द्वारा अपनी विभिन्न मांगों जिसमें बकाया विद्युत बिलों को माफ करने, नए विद्युत कनेक्शन जल्द से जल्द देने, कृषि उपज को उचित दाम मिलने तथा इटीयाडोह की मुख्य नहर से उपसा सिंचन व रवि फसल में पानी देने आदि मांगे है। उपरोक्त आंदोलन के लिए धान उत्पादक किसान संघटना के किशोर सहारे, अविनाश नाकाडे, दीपक सोनवाने, अशोक कापगते,नरेंद्र मस्के, कैलाश कापगते, अवी खुने, राधेश्याम झोडे, विनोद गहाने कार्य कर रहे हैं। तहसील भाजपा का समर्थन- धान उत्पादक किसान संघटना के माध्यम से आयोजित जन आक्रोशित मोर्चे को अर्जुनी मोरगांव भारतीय जनता पार्टी ने समर्थन दिया है। तथा उपरोक्त आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का वाहन तहसील अध्यक्ष अरविंद शिवनकर ने किया है।

Share Post: