बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिले के 348 ग्राम पंचायत के चुनाव के लिए 18 दिसंबर2022 को मतदान किया जाएगा जिसके लिए 2 दिसंबर नामांकन के अंतिम दिन तक सरपंच पद के लिए 1263 वह सदस्य पद के लिए 6723 नामांकन पत्र जमा हुए हैं।
गौरतलब है कि राज्य में अक्टूबर से दिसंबर 2022 तक समय अवधि समाप्त होने वाली ग्राम पंचायत एवं नई ग्राम पंचायतों के चुनाव का कार्यक्रम राज्य चुनाव आयोग द्वारा 9 नवंबर 2022 को घोषित किया था। जिसके अनुसार गोंदिया जिले की 348 ग्राम पंचायतों के चुनाव इस आदेश के तहत किए जा रहे हैं।
जिसमें 28 नवंबर से 2 दिसंबर तक नामांकन दाखिल किए गए जिसमें गोंदिया जिले की 348 ग्राम पंचायत के चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन तक 348 सरपंच पद के चुनाव के लिए 1263 आवेदन व 1089 सदस्य पद के लिए 6723 आवेदन जमा हुए हैं।
नामांकन पत्रों की छटाई 5 दिसंबर सुबह 11:00 बजे से शुरू होंगी जो छटाई होने तकचलती रहेंगी।
7 दिसंबर 2022 बुधवार को दोपहर 3:00 बजे तक नामांकन वापसी लिए जा सकेंगे तथा उसके पश्चात उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह तथा अंतिम उम्मीदवारों की सूची घोषित किए जाएंगे तथा 18 दिसंबर 2022 रविवार को सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक मतदान किया जाएगा जिसमें नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुबह 7:30 से 3:00 तक ही मतदान होगा तथा 20 दिसंबर को मतगणना की जाएंगी।
नामांकन दाखिल किए जाने में
1)गोंदिया तहसील की 71 ग्राम पंचायतों के लिए सरपंच पद हेतु 268 व 233 सदस्य पद हेतु 1643 आवेदन
2) तिरोड़ा तहसील की 74 ग्राम पंचायत के सरपंच पद के लिए 256 व 227 सदस्य पद हेतु 1426 आवेदन
3)गोरेगांव तहसील की 30 ग्राम पंचायतों के सरपंच पद हेतु 97 93 सदस्य पद हेतु 558,
4)अर्जुनी मोरगांव तहसील की 40 ग्राम पंचायत के सरपंच पद हेतु 175 व 123 सदस्य पद हेतु769 आवेदन ,
5) सड़क अर्जुनी तहसील 41 ग्राम पंचायतों के सरपंच पद हेतु 152 वह 139 सदस्यों के पद हेतु 711 नामांकन
6)देवरी तहसील की 25 ग्राम पंचायत के सरपंच पद हेतु 97 वह 75 सदस्यों के पद हेतु 401 आवेदन,
7) आमगांव तहसील की 34 ग्राम पंचायतों के सरपंच पद हेतु 114 वह 102 सदस्य पद हेतु 666 आवेदन
8) सालेकसा तहसील की 31 ग्राम पंचायत के सरपंच पद हेतु 103 वह 97 सदस्य पद हेतु 549 आवेदन उम्मीदवारों द्वारा दाखिल किए गए हैं।
गोंदिया जिले की 348 ग्राम पंचायत चुनाव – सरपंच पद के 1263 व सदस्य पद के लिए 6723 नामांकन
