दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाने के लिये आयोजित शिबीर का ले लाभ – सांसद सुनील मेंढे

बुलंद गोंदिया। दिव्यांग लोगो को उनके सहाय्यक यंत्रो/ उपकरणो की मदत मिले इस हेतू से मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने एक योजना बनाई। जिसके लिये “दिव्यांग प्रमाणपत्र” एक आवश्यक दस्तावेज है। किन्तु ऐसे अनेक मामले सामने आये जिसमे बहुत से दिव्यांगजनो के पास आवश्यक प्रमाणपत्र नही है। जिस के लिए सांसद .सुनिल मेंढे ने गोंदिया के जिल्हाधिकारी, जिल्हा शल्यचिकित्सक, जिल्हा आरोग्य अधिकारी एंव एलिमको कंपनी के साथ 21 जुलाई 2022 , ऑनलाईन सभा मे प्रमाणपत्र वितरीत करने हेतू शिबीर आयोजित करने को सूचित किया।
उसके अनुसार निम्नलिखित दिनो को दिव्यांग प्रमाणपत्र देने हेतू शिबीर आयोजित किये गये है, साथ ही सप्ताह के हर मंगलवार एंव बुधवार को बाई गंगाबाई रुग्णालय गोंदिया यहा प्रमाणपत्र दिये जाते है।
दिव्यांग प्रमाणपत्र होने पर अंध, बहरे, अपंग ऐसें सभी लोगो को केंद्र शासन की योजना अनुसार निशुल्क साहित्य दिया जायेगा।
दिव्यांग प्रमाणपत्र हेतु जिले में शिबीर का आयोजन किय गया जिसमे
१) 4/ 8 /2022 – ग्रामीण चिकित्सालय ,देवरी
२) 11/ 8 /2022 – ग्रामीण चिकित्सालय ,सालेकसा
३) 18 / 8 /2022 – उपजिल्हा चिकित्सालय ,तिरोडा
४) 25 / 8 /2022 – ग्रामीण चिकित्सालय ,गोरेगाव
५) 1 / 9 /2022 – ग्रामीण चिकित्सालय ,मोर.अर्जुनी
६) 8 / 9 /2022 – ग्रामीण चिकित्सालय ,सडक अर्जुनी
७) 13 /9 /2022 – ग्रामीण चिकित्सालय आमगाव
सासंद सुनिल मेंढे ने आवाहन किया है कृपया आधारकार्ड, रहिवासी प्रमाणपत्र एंव फोटो के साथ शिबीर मे उपस्थित रहे तथा योजना का लाभ उठाये।

Share Post: