राष्ट्रवादी काँग्रेस जिला उपाध्यक्ष पद पर विजेंद्र जैन की नियुक्ती

बुलंद गोंदिया। सांसद प्रफुल पटेल के गोंदिया निवासस्थान पर प्रफुल पटेल के हस्ते विजेंद्र जैन को जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ती पत्र प्रदान किया गया। सांसद प्रफुल पटेल के निर्देश पर एंव पूर्व विधायक राजेन्द्र जैनके मार्गदर्शन में जिलाध्यक्ष विजय शिवनकर ने गोंदिया जिला राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी के जिला कार्यकारीणी में उपाध्यक्ष पद पर विजेंद्रजी जैन की नियुक्ती की गयी। गोंदिया जिले में राष्ट्रवादी काँग्रेस के संगठन को मजबूती प्रदान करणे हेतु एंव पक्ष विस्तार में अपना सक्रीय योगदान प्रदान करेंगे। साथ हि विजेद्र जैन के उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत होने पर पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने ढेर सारी शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर सर्वश्री राजेंद्र जैन, सचिन शेंडे, जिम्मी गुप्ता, राजू एन जैन सहित अन्य उपस्थित थे।

Share Post: