11 व 12 अप्रैल को मेमु व पैसेंजर ट्रेन रद्द, गोंदिया रेलवे स्टेशन का उत्तरी फुटब्रिज बंद

बुलंद गोंदिया। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले डोगरगढ़ -जटकन्हार -मुसरा के बीच ऑटोमेटिक सिगनिलिंग कार्य के चलते 11 व 12 अप्रैल को इस मार्ग पर चलने वाली पैसेंजर वह मेमू ट्रेन को रद्द किया गया साथ ही गुरुवार से गोंदिया रेलवे स्टेशन के रामनगर की ओर जाने वाले उत्तरी रेलवे foot-bridge को भी कोरोना संक्रमण के चलते रेलवे प्रशासन द्वारा बंद किया गया ।                         रेलवे सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल के अंतर्गत डोगरगढ़ -जटकन्हार व मुसरा के बीच ऑटोमेटिक सिंगनिलिंग से संबंधित नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य 10 अप्रैल कि सुबह 10:00 से 12 अप्रैल के रात्र 10:00 बजे तक कुल 60 घंटों तक किया जाएगा ।जिसके फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित होगा जिसके चलते 10 व 11 व 12 अप्रैल को पैसेंजर वह मेमू गाड़ी रद्द की गई। जिसमें गाड़ी संख्या 08741 दुर्ग- गोंदिया मेमू स्पेशल दुर्ग गोंदिया के मध्य, गाड़ी क्रमांक 08743 गोंदिया- इतवारी मेमू स्पेशल गोंदिया इतवारी के मध्य ,गाड़ी संख्या 08 744 इतवारी- गोंदिया मेमू स्पेशल इतवारी गोंदिया के मध्य, गाड़ी संख्या 08742 गोंदिया -दुर्ग मेमो स्पेशल गोंदिया दुर्ग के मध्य, गाड़ी संख्या 08705 रायपुर डोंगरगढ़ दुर्ग डोंगरगढ़ मेमू गाड़ी, संख्या 08706 डोंगरगढ़ रायपुर मेमू डोंगरगढ़ दुर्ग के मध्य, गाड़ी संख्या 08 709 रायपुर- डोंगरगढ़ दुर्ग डोंगरगढ़ के मध्य तथा गाड़ी, संख्या 08710 डोंगरगढ़ रायपुर मेमू डोंगरगढ़ दुर्ग के मध्य रद्द रहेंगी।                                                                                                          इसके अलावा 11 व 12 अप्रैल को गाड़ी संख्या 08861 गोंदिया झाड़सुगुड़ा मेमू स्पेशल तथा 12 व 13 अप्रैल को गाड़ी संख्या 08862 झाड़सुगुड़ा गोंदिया मेमू स्पेशल रद्द रहेंगी यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा खेद व्यक्त किया गया ।          इसके अलावा गोंदिया शहर में बढ़ रहे कोरोना के चलते सावधानी के तौर पर रेलवे प्रशासन द्वारा निर्णय लेते हुए उत्तरी दिशा की ओर के रेलवे ब्रिज को बंद कर दिया गया है विशेष यह है कि कोरोना के नियंत्रण में आने के पश्चात 6 मार्च को उपरोक्त प्रवेश द्वार खोला गया था लेकिन आज इसे फिर से बंद कर दिया गया।

Share Post: