जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा शहर श्री राम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा भगवामय हुई नगरी शोभा यात्रा का मार्गों पर भव्य स्वागत

बुलंद गोंदिया। श्री राम जन्मोत्सव रामनवमी के पावन अवसर पर गोंदिया शहर के रामनगर स्थित राम मंदिर में दोपहर 12:00 बजे राम जन्मोत्सव मनाया गया जिसके पश्चात दोपहर 3:00 बजे राम मंदिर से भव्य राम जानकी की शोभायात्रा निकाली गई।

श्रीराम जन्मोत्सव रामनवमी के पावन पर्व पर प्रतिवर्ष अनुसार गोंदिया शहर में श्री राम जन्मोत्सव समिति वह सकल समाज द्वारा 17 अप्रैल बुधवार की दोपहर 12:00 बजे रामनगर राम मंदिर में प्रभु श्री रामचंद्र जी का जन्मोत्सव मना कर भगवान श्री राम की पूजा अर्चना व आराधना की।


इसके पश्चात श्री राम जानकी की भव्य शोभायात्रा दोपहर 3:00 बजे रामनगर के प्राचीन श्रीराम मंदिर से शुभारंभ हुई।
शोभा यात्रा में विभिन्न आकर्षक झांकियां ढोल, तासे संदल वह विभिन्न वाद्य यंत्रों के साथ हजारों की संख्या में भगवा रंग से रंगे राम भक्त श्रद्धालु शामिल हुए वह संपूर्ण गोंदिया नगरी अयोध्या की भांति सजाई गई थी वह संपूर्ण शहर भगवा रंग में रंग गया।

शोभायात्रा के दौरान मार्ग में विभिन्न स्थानों पर राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों व नागरिकों द्वारा शोभा यात्रा का भव्य स्वागत कर पुष्प वर्षा करने के साथ ही शोभायात्रा में शामिल राम भक्तों के लिए शरबत, आइसक्रीम, पोहा ,फलिहार, मिष्ठान, पुलाव, पेयजल, छाछ आदि की व्यवस्था की गई तथा शोभा यात्रा द्वारा संपूर्ण शहर का भ्रमण किया गया जिसमें रामनगर राम मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ होकर रामनगर बाजार चौक, राजलक्ष्मी चौक, पाल चौक, मालधक्का , कालेखा चौक, बालाघाट रोड, केसर होटल से न्यू ओवर ब्रिज से होते हुए अंबेडकर प्रतिमा। सुभाष गार्डन। पुराना आरटीओ ऑफिस। काका चौक. इंगले चौक हनुमान मंदिर ,नेहरू चौक,खोजा मस्जिद चौक, जैन मंदिर, श्री टॉकीज, विकास मेडिकल, दुर्गा चौक, गोरेलाल चौक, गांधी प्रतिमा, प्रभात टॉकीज,गोरक्षण मार्केट, गांधी प्रतिमा, चांदनी चौक, मारवाड़ी चौक, परशुराम मार्ग, बापूजी व्यायाम शाला, यादव चौक, हेमू कॉलोनी, शंकर चौक, भवानी चौक, गांधी प्रतिमा होते हुए अग्रसेन गेट सुभाष ग्राउंड से श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर अग्रसेन भवन में पहुंचकर समापन हुआ जहां भगवान श्री राम की आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया।

भक्तों में भारी उत्साह प्रतिवर्ष बढ़ रही भक्तों की भीड़

गोंदिया राम जन्मोत्सव की शुरुआत वर्षों पूर्व की गई थी लेकिन अब प्रतिवर्ष राम भक्तों की संख्या में बढ़ोतरी होने के साथ ही जन्मोत्सव शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं।
महिलाओं की संख्या में बढ़ोतरी
श्री राम जन्मोत्सव की शोभायात्रा में इसके पूर्व महिलाएं सम्मिलित नहीं होती थी लेकिन गलत कुछ वर्षों से महिलाओं की संख्या में काफी बढ़ोतरी देखी जा रही है जिससे महिलाओं युवतियों में इस शोभायात्रा का आकर्षण बढ़ रहा है तथा संपूर्ण शोभायात्रा के दौरान हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल हुई।

उपरोक्त शोभायात्रा का आयोजन श्री राम जन्मोत्सव समिति गोंदिया व विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्था के सहयोग से किया गया उपरोक्त शोभायात्रा में विभिन्न धार्मिक झांकी शामिल हुई जो आकर्षण का केंद्र रही इसके साथ ही शोभायात्रा में शामिल राम भक्तों द्वारा माथे पर तिलक, भगवा कुर्ता और पगड़ी तथा भगवा ध्वज के साथ जय जय श्री राम के जय घोष से शोभा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गो का भ्रमण किया जिससे पूरा शहर भगवामय हो गया।

भव्य आतिशबाजी शोभा यात्रा के दौरान जगह-जगह पर भव्य आतिशबाजी की गई
विभिन्न सामाजिक संस्थाओं वह व्यक्तियों द्वारा शोभायात्रा का स्वागत
श्री राम जन्मउत्सव की शोभा यात्रा का शहर के भ्रमण के दौरान विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा भव्य स्वागत कर भगवान श्रीराम का पूजन अर्चन करने के साथ ही शोभायात्रा में शामिल भक्तों के लिए शीतल पेय जल, शरबत, फल, आइसक्रीम, मैंगो शेक, मिठाईयां ,अल्पाहार आदि का वितरण किया गया।

दीपों से जगमगाया शहर
श्री राम जन्मोत्सव पर्व के अवसर पर शहर के सभी स्थानों पर नागरिकों द्वारा अपने निवास स्थान व प्रतिष्ठानों के बाहर दीप प्रज्वलित किए गए जिससे पूरा शहर में दीपावली जैसा वातावरण निर्माण हो गया

Share Post: