गोपाल अग्रवाल दूसरी बने यात्री विमान के प्रथम यात्री 1 दिसम्बर को इंडिगो एअरलाईस से हैद्राबाद से होंगा गोंदिया आगमन

बुलंद गोंदिया। प्रथम यात्री के रुप में हैद्राबाद से गोंदिया आने का श्रेय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रपती के हाथो कई बार राष्ट्रीय पुरस्कारो से सम्मानित समाज सेवी गोपाल अग्रवाल को प्राप्त हो रहा है। इस सेवा के उद्घाटक प्रफुल पटेल भी इस विमान से यात्रा कर रहे है। पूर्व विधायक राजेंद्र जैन ने अग्रवाल को शुभकामनाऐं व्यक्त की है।
इंडिगो एअरलाईस की पहली गोंदिया हेतु घरेलु उड़ान 1 दिसम्बर 2023 से प्रारंभ हो रही है। उपरोक्त हवाई उड़ान तिरुपती-हैद्राबाद-गोंदिया के बीच डेली संचालित होने जा रही है। पूर्व विमानन मंत्री एवं सांसद प्रफुल पटेल के प्रयासो में एवं पूर्व विधायक राजेंद्र जैन के एजेंडे में उपरोक्त विमान सेवा प्रारंभ करवाने की प्राथमिकता कई दिनो से थी।

फ्लाईट नं. 6 E 7534 जो हैद्राबाद से सुबह 10:20 पर निकलेगी व 12:35 बजे दोपहर को गोंदिया पहुचेंगी इस विमान में सीट क्र. 1 अग्रवाल को आबंटित की गई है। उल्लेखनीय है कि अग्रवाल गोंदिया हवाई गोंदिया अड्डे पर आई पहली डोमेस्टीक फ्लाईट इंदौर-गोंदिया फ्लायबिंग के भी पहले यात्री थे ।

Share Post: