निर्मला मिश्रा भाजपा महिला अध्यक्ष व चिकित्सक आघाड़ी पद पर डॉक्टर तेजराम येडे़ की नियुक्ति

बुलंद गोंदिया। गोंदिया शहर भाजपा की सभा पूर्व विधायक गोपाल दास की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी इस अवसर पर शहर भाजपा अध्यक्ष अमित झा द्वारा नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें शहर भाजपा महिला अध्यक्ष के रूप में निर्मला दिलीप मिश्रा जिला चिकित्सा आघाड़ी के गोंदिया शहर अध्यक्ष पद पर डॉक्टर तेजराम येडे़ की नियुक्ति की गई।
इस अवसर पर गोंदिया जिला भारतीय जनता पार्टी गोंदिया जिला समन्वयक राजकुमार नोतानी, पूर्व भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष निर्मला दिलीप मिश्रा, शंभू शरण ठाकुर, मनोहरआसवानी, शिव गोपाल बडगूजर, महेश आहूजा, अशोक चौधरी, जयंत शुक्ला की विशेष उपस्थित आयोजित सभा में सर्वप्रथम 26\ 11 के मुंबई हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


उसके पश्चात गोंदिया शहर भारतीय जनता पार्टी की विभिन्न आघाड़ियों के अध्यक्षों की घोषणा पूर्व विधायक गोपाल दास अग्रवाल की अनुमति से शहर अध्यक्ष अमित झा द्वारा की गई।
निर्मला दिलीप मिश्रा वह डॉक्टर तेजराम येडे़ की नियुक्ति होने पर भाजपा कार्यकारिणी व मित्र परिवार द्वारा उन्हें शुभकामनाएं दी गई।

Share Post: