जीवन गौरव पुरस्कार से डॉक्टर रविशेखर धकाते सम्मानित

बुलंद गोंदिया। स्वास्थ्य विभाग नागपुर के सहायक संचालक तथा गोंदिया जिले के पूर्व जिला शल्य चिकित्सक डॉ रविशेखर धकाते को अधिकारी कर्मचारी समन्वय समिति गोंदिया जिले के माध्यम से जीवन गौरव पुरस्कार जिलाधिकारी नयना गुंडे व नगराध्यक्ष अशोक इंगले के हस्ते देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि सामान्य जनता के स्वास्थ्य के लिए निरंतर प्रयास कर सामाजिक कार्य में निरंतर कार्य करते हुए अपने उल्लेखनीय सेवा प्रदान की डॉ रवि धकाते ने सामाजिक कार्य में विशेष कार्य करते हुए सामान्य जनता को स्वास्थ्य विभाग की सभी सुविधा युक्त सुविधा प्राप्त हो इसके लिए गत 25 वर्षों से अधिक समय अवधि के दौरान विभिन्न स्तर पर कार्य कर रहे हैं। सामाजिक कार्य सिर्फ अनुकंपा पर नहीं किया जा सकता तथा उसके लिए निरंतर कार्य कर दृढ़ विश्वास से कार्य करना होता है तथा भविष्य को देखते हुए उसका नियोजन होना आवश्यक है इन सभी बातों में डॉक्टर धकाते निरंतर सजग रहकर जुझारू रूप से कार्य कर रहे हैं। शासकीय स्तर पर सामान्य जनता के स्वास्थ्य योजना की विभिन्न योजनाएं चलाए जाने सदा उन सभी योजनाओं को अपनी कार्यकुशलता से सफलतापूर्वक यशस्वी करने तथा जनता के संदर्भ में सजग रहकर कार्य कर रहे हैं। उनके इस उल्लेखनीय कार्य के चलते उन्हें जीवन गौरव पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर उप वन संरक्षक कुलराज सिंह, जलसंधारण अधिकारी अनंत जगताप ,अधिकारी व कर्मचारी समन्वय समिति के संस्थापक अध्यक्ष अनिल देशमुख, समन्वय समिति के दुलीचंद बुद्धे ,उप प्रादेशिक परिवहन अधिकारी विजय चौहान, उपविभागीय अभियंता संजय कटरे, अध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी समन्वय समिति के डीयू रहांगडाले तथा अन्य मान्यवर अतिथि उपस्थित थे।

Share Post: