जन जन तक पक्ष के कार्यों को पहुंचा कर संगठन को करें मजबूत- सांसद प्रफुल्ल पटेल कांग्रेस व भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों का प्रफुल्ल पटेल के हस्ते राकांपा में प्रवेश

बुलंद गोंदिया। राष्ट्रवादी कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन गोंदिया शहर के पीपी कॉलेज के सभागृह में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर सांसद प्रफुल्ल पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस यह सभी जन सामान्य जनता व किसानों व कार्यकर्ताओं का पक्ष है। तथा उनकी विभिन्न समस्याओं को हल करने का निरंतर प्रयास पक्ष के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कर रहे हैं। गोंदिया -भंडारा जिले के विकास के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पक्ष सदैव कटिबद्ध है। जिसके चलते पक्ष के प्रत्येक कार्यकर्ता द्वारा जन जन तक पक्ष की भूमिका व कार्यों को सामने लाकर संगठन को मजबूत करें साथ ही इस अवसर पर गोंदिया के भाजपा व कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों का सांसद प्रफुल्ल पटेल के हस्ते राष्ट्रवादी कांग्रेसमें प्रवेश हुआ।
गौरतलब है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन के अवसर पर सांसद फुल पटेल ने आगे कहा कि गोंदिया व भंडारा जिले के विकास के दृष्टिकोण से उनके निरंतर प्रयास शुरू है। जिसमें शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय की प्रशासकीय इमारत के निर्माण कार्य,, ढापेवाडा उपसा सिंचन योजना का दूसरा व तीसरा चरण का काम, शहर के विकास की श्रंखला के अंतर्गत भूमिगत गटर योजना, भूमिगत विद्युत प्रकल्प तथा इसके अलावा जिले के सिंचाई प्रकल्प के प्रश्न हल किए जा रहे हैं। तथा उपरोक्त कामों को अधिक गति प्रदान की जा रही है इसके साथ ही कोरोना संक्रमण की लड़ाई में आवश्यक उपाय योजना करने के साथ ही पक्ष के कार्यकर्ता निरंतर सामने आ रहे हैं जिसके चलते आज गोंदिया जिले में संक्रमण की बढ़ोतरी पर लगाम लगने के साथ ही गोंदिया जिला एक मॉडल जिला के रूप में सामने आया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पक्ष की विचारधारा ने सर्व सामान्य जनता की जन भावनाओं को एक साथ जोड़ने का कार्य किया है जिसके चलते पार्टी के कार्यों व भूमिका को जनता तक पहुंचा कर संगठन को मजबूत करने का आवाहन किया साथ ही इस अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पक्ष में प्रवेश करने वाले सभी पदाधिकारियों द्वारा गोंदिया जिले में पक्ष को और अधिक मजबूती मिलेंगे ऐसा विश्वास व्यक्त व्यक्त किया।
भाजपा व कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का राकापा में प्रवेश
आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर भाजपा व कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों वह जनप्रतिनिधियों ने सांसद प्रफुल्ल पटेल के हस्ते राष्ट्रवादी कांग्रेस में प्रवेश लिया जिसमें काँग्रेस के अनुसूचित विभागा जिल्हाध्यक्ष विशाल शेंडे, अनुसूचित विभाग प्रदेश सचिव सुनिल भालेराव, पूर्व न.प.सभापती गज्जू नागदवणे, पूर्व नगराध्यक्ष रमेश ठवरे, काँग्रेस अनु.जाती सेल महासचिव लक्ष्मीकांत डहाट, काँग्रेस सेवादलके पूर्व संघटक प्रदिप ठवरे, भाजप अनु.जाती युवा मोर्चा संपर्क प्रमुख वसंत गणवीर, डॉ.राजेंद्र वैद्य, बशिर कुरैशी, कबीर सुखदेवे, पूर्व न.प.सभापती विकास शेंडे, पैयाज पठाण, मिलिंद नागदवणे, आकाश गडपायले, नेतराम गौतम, किशोर गजभिये, सुदर्शन वाहने, बेंजामिन लॉरेंन्स, नौशाद जाफरी, डेजमंड सतुर, महेंद्र शेंडे, धिरज रूपारेल, रामप्रसाद गौतम ने राष्ट्रवादी मे प्रवेश किया।सांसद प्रफुल पटेल ने सभी प्रवेश करने कार्यकर्ता का स्वागत किया।
आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर पूर्व विधायक राजेंद्र जैन, जिल्हाध्यक्ष विजय शिवणकर, के.आर. शेंडे, अशोक सहारे, विनोद हरिणखेडे, पूर्व नगराध्यक्ष के.बी.चौहान, शिव शर्मा, आशा पाटील, सुशीला भालेराव, विनित सहारे, रफीक खान, केतन तुरकर, मनोहर वालदे, प्रतीक भालेराव, विष्णू शर्मा, सुनील पटले, शैलेश वासनिक, सहित बडी संख्या पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share Post: