ब्राह्मणकर हॉस्पिटल का मैत्रीय बुद्ध विहार भीम नगर में निशुल्क रोग निदान शिविर 300 नागरिकों की हुई जांच

बुलंद गोंदिया। ब्राह्मणकर हॉस्पिटल गोंदिया द्वारा रविवार 10 सितंबर को मैत्रीय बुद्ध विहार भीम नगर में निशुल्क को रोग निदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 300 से अधिक नागरिकों की विभिन्न जांच व उपचार किया गया।

गौरतलब है की गोंदिया के ब्राह्मणकर हॉस्पिटल के संचालक डॉ नोव्हील ब्राह्मणकर द्वारा समय-समय पर निशुल्क रोग निदान शिविर का आयोजन कर नागरिकों की निशुल्क जांच वह उपचार का कार्य निरंतर किया जा रहा है। साथ ही प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत व महात्मा ज्योतिबाराव फुले जन स्वास्थ्य योजना की सुविधा ब्राह्मणकर हॉस्पिटल में उपलब्ध है।

इसी के अंतर्गत रविवार 10 सितंबर 2023 को दोपहर 12:00 से 3:00 बजे तक मैत्रीय बुद्ध विहार भीम नगर गोंदिया में 300 से अधिक नागरिकों की विभिन्न जांच कर उनका उपचार किया गया।

आयोजित शिविर में प्रमुख रूप से जनरल सर्जरी के डॉक्टर नोव्हील प्रभु ब्राह्मणकर, जनरल मेडिसिन डॉक्टर असीम एस गजभिए, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सतीश बंसोड़, स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गरिमा बग्गा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मोहित गजभिए, मानसिक रोग तक के डॉक्टर लोकेश चिर्वतकर, दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आंचल गजभिए वह त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गीतांजलि आसटकर ( रामटेककर) ने अपना सहयोग देकर शिविर को सफल बनाया।

Share Post: