डवकी से पुक्कीमेटा मार्ग पर अनियंत्रित पिकअप वाहन पलटा 31 महिला कामगार जख्मी

बुलंद गोंदिया। ( संवाददाता देवरी)- देवरी तहसील के अंतर्गत आने वाले बोरगांव (डवकी) से महिला मजदूरों को ले जाने वाला पिकअप वाहन डवकी से पुक्कीमेटा मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में 31 महिला कामगार जख्मी हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिनों की बारिश के पश्चात कृषि कार्य में गति आ गई है जिसके लिए ओके बेटा निवासी किसान संतोष ब्राह्मण कर के खेत में कार्य करने के लिए शुक्रवार 30 जुन की सुबह 10 बजे के दौरान पिकअप वाहन क्रमांक एम एच 35 जे 051 में 31 महिला कामगारों को भरकर डवकी से पुक्कीमेंटा लेकर जाया जा रहा था।
इसी दौरान बीच मार्ग पर वाहन चालक का वाहन से नियंत्रण छूट जाने से मार्ग के किनारे स्थित खेत में वाहन पलट गया।


जिसमें सवार 31 महिला मजदूर घायल हो गयी इस दुर्घटना में कुछ महिला मजदूरों की स्थिति गंभीर बताई गई है जिसमें गंभीर महिला फूलन घासले, संयोगिता नंदेश्वर, विपुला साखरे,अनीता ठाकरे को गोंदिया के शासकीय चिकित्सालय में उपचार के लिए रवाना किया गया तथा 20 से 25 का देवरी के ग्रामीण चिकित्सालय में उपचार शुरू है। तथा आगे की जांच देवरी पुलिस द्वारा की जा रही है।

डवकी फुक्कीमेटा मार्ग की बदहाल स्थिति
वैसे तो संपूर्ण जिले के मार्गों की स्थिति बदहाल हो चुकी है किंतु डवकी से फुक्कीमेटा का मार्ग पूर्ण रूप से खराब हो चुका है। उपरोक्त मार्ग पर होने वाली दुर्घटनाओं के लिए जनप्रतिनिधि तथा प्रशासन जिम्मेदार हैं ऐसा आरोप नागरिकों द्वारा लगाया जा रहा है। यदि उपरोक्त मार्ग की हालत सही होती तो यह दुर्घटना नहीं घटित होती।

पुलिस प्रशासन व यातायात विभाग ने बंद कर रखी आंखें
शादियों के सीजन में व कृषि कार्य शुरू होने व में मालवाहक वाहनों में जानवरों की तरह मजदूरों को भरकर परिवहन किया जाता है तथा उन्हें लाने ले जाने वाले वाहन की स्थिति भी खराब रहती है। किंतु पुलिस प्रशासन व जिला यातायात शाखा द्वारा इस और अनदेखी की जा रही है।
इस प्रकार मालवाहक वाहनों में मनुष्य को भरकर ले जाने की मंजूरी किसने दी तथा ऐसे मामले सामने आने पर पुलिस प्रशासन क्या कर रहा है इस पर प्रश्नचिन्ह निर्माण हो रहा है। जब कोई बड़ी दुर्घटना घटित होती है तब आनन-फानन में कुछ कार्रवाई दिखावे के लिए की जाती है फिर बाद में उसी प्रकार की स्थिति निर्माण हो जाती है।

 

Share Post: