बुलंद गोंदिया। गोंदिया शहर पुलिस थाना अंतर्गत निवासी 16 वर्षीय नाबालिग के साथ तीन आरोपियों द्वारा गोंदिया व नागपुर के विभिन्न स्थानों पर 3 दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म किया इस मामले में शहर पुलिस द्वारा दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया वह एक आरोपी की तलाश शुरू है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोंदिया शहर की एक 16 वर्षीय नाबालिक का सोशल मीडिया के माध्यम से आरोपी से परिचय हुआ था। जिसके पश्चात आरोपी द्वारा 24 जनवरी को गोंदिया शहर के मामा चौक परिसर से नाबालिक को लेकर शहर के सूर्याटोला परिसर स्थित बांध तलाव में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
जिसके पश्चात उसे midc परिसर में ले जाकर फिर से उसके साथ दुष्कर्म करने के पश्चात नागपुर ले जाकर 24 से 27 जनवरी तक तीन आरोपियों द्वारा दुष्कर्म करने के बाद 27 जनवरी के दोपहर 2:00 बजे के दौरान गोंदिया में लाकर नाबालिक को छोड़ दिया।
इस घटना के पीड़िता द्वारा गोंदिया शहर पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 363, 376, 376 (2), (एन), 354 के तहत मामला दर्ज कर इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी जिसके पश्चात पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक बनकर के मार्गदर्शन में शहर पुलिस निरीक्षक चंद्रकांत सूर्यवंशी के नेतृत्व में सहायक पुलिस निरीक्षक राम व्होंडे पुलिस हवलदार अनिल कोरे द्वारा आरोपियों की तलाश शुरू की जिसमें 2 आरोपियों को हिरासत में लिया गया।
उपरोक्त मामले में शामिल आरोपियों में आंबेडकर वार्ड सिंगल टोली निवासी प्रकाश मुलचंद मोटघरे उम्र 27 वर्ष वह ढाकणी निवासी सौरभ ईश्वर मेश्राम उम्र 23 वर्ष को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया गया जहां दोनों आरोपियों को 10 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेजा गया।
तीसरे आरोपी आमगांव निवासी मुकेश टेकाम बताया जा रहा है जो फरार है जिसकी तलाश शहर पुलिस के पथक द्वारा की जा रही है।
तथा इस मामले में शहर पुलिस द्वारा 2 दुपहिया वाहन जो पीड़िता को लाने ले जाने के लिए उपयोग किया गया था उसे जप्त किया।
नाबालिक के साथ नागपुर वह गोंदिया के विभिन्न स्थानों पर 3 दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म 2 आरोपी हिरासत में एक फरार
