बुलंद गोंदिया। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर लायंस क्लब गोंदिया रॉयल संजीवनी द्वारा शहर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में एयरोमॉडलिंग शो का आयोजन किया गया है। जिसमें विभिन्न सामाजिक जनजागृति कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
गौरतलब है कि लायंस क्लब गोंदिया रॉयल संजीवनी द्वारा वर्ष भर निरंतर विभिन्न सामाजिक जनजागृति कार्यक्रम व स्कूली विद्यार्थियों के लिए भी शैक्षणिक उपक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी के अंतर्गत गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2023 गुरुवार को शहर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में एयरोमॉडलिंग शो का आयोजन कर एयरोनॉटिक पर स्कूली विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की जाएंगी।
उपरोक्त आयोजन सुबह 9:00 से 12:00 तक आयोजित किया जाएगा इस दौरान विभिन्न सामाजिक जनजागृति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें प्रमुख रुप से स्कूली छात्रों को युवतीयो के लिए आत्मरक्षा
समाज में बढ़ रहे महिलाओं व युवतीयो पर अत्याचार के मामलों को देखते हुए उन्हें स्वयं ही आत्मरक्षा कैसे की जाए इस पर मार्शल आर्ट की विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन कर जनजागृति की जाएंगे।
साइबर क्राइम
देश में साइबर क्राइम के मामले निरंतर बढ़ रहे हैं जिसमें आए दिन नागरिकों को विभिन्न प्रकार की हानि उठानी पड़ रही है। जिस से कैसे बचा जाए इस संदर्भ में गोंदिया जिला पुलिस विभाग के साइबर क्राइम के सहयोग से साइबर क्राइम की वारदात होने पर या उससे पूर्व कैसे बचा जाए इस संदर्भ में जनजागृति की जाएंगी साथ ही चाइल्ड लेबर पर भी जनजागृति पर भी मार्गदर्शन किया जाएगा।
उपरोक्त आयोजन में शहर की सभी स्कूलों के बच्चे शामिल होंगे साथ ही शहर के नागरिकों से इस आयोजन में शामिल होने का आवाहन संपूर्ण रॉयल संजीवनी टीम गोंदिया द्वारा किया गया है।
एरो मॉडलिंग शो 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर लायंस क्लब गोंदिया रॉयल संजीवनी द्वारा आयोजित विभिन्न जनजागृति कार्यक्रमों का होगा आयोजन
