बुलंद गोंदिया। बिना ऑपरेशन प्राकृतिक चिकित्सा के द्वारा कमर, पीठ, घुटना दर्द निवारण प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन 24 से 27 जनवरी 2023 तक श्री गिरिराज गौ सेवा मित्र मंडल गोंदिया व कंचन सेवा संस्थान उदयपुर के संयुक्त तत्वाधान में राजस्थानी ब्राह्मण भवन में आयोजित किया गया है।
इस प्राकृतिक चिकित्सा शिविर में ऐसे मरीज जिन्हें घुटने की तकलीफ है जो उठ बैठ नहीं सकते चल नहीं सकते, पीठ में दर्द रहता है बढ़ती उम्र के चलते होने वाली व्याधि का उपचार प्राकृतिक तरीके से आयोजित कैंप शिविर में किया जाएगा।
जिसमें घुटने की बीमारी में आइल खत्म होना, लिगामेंट कमजोर होना, सुजन होना पानी भर जाना, उठने बैठने में परेशानी, पालकी मारकर नहीं बैठ पाना, चलते समय आवाज होना दर्द अधिक होना हड्डियों का भेजना कमजोर होना कमर एवं पेट दर्द की तकलीफों में मन को में गैप होना सोते समय वह बैठते समय दर्द बढ़ जाना, कमर में दर्द होना, सूजन होना, हड्डियों में कमजोरी आना, नींद कम आना, खड़े रहने में दर्द होना, कमर झुक जाना आदि का उपचार किया जाएगा।
उपरोक्त शिविर में महिलाओं के उपचार की अलग से व्यवस्था की गई है 4 दिनों तक चलने वाले इस शिविर में उपचार के लिए पंजीयन कराना अनिवार्य है। जिसका पंजीयन शुल्क मात्र 4 दिनों के लिए ₹600 रखा गया है।
पंजीयन के लिए सीताराम अग्रवाल महालक्ष्मी, विजय अग्रवाल श्रीराम मेडिकल, जयंत अग्रवाल, मुस्कान इसरका,रामकिशन अग्रवाल, अजय खंडेलवाल, राजेश व्यास ,अमित लेकरिया,सौ शशि अग्रवाल, सौं नेहा शर्मा से संपर्क कर पंजीयन करवाया जा सकता है।
आयोजित शिविर में चिकित्सा हेतु रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है तथा रजिस्ट्रेशन पंजीयन करवाए हुए मरीजों का ही उपचार किया जाएगा प्राकृतिक चिकित्सा उपचार में प्रति व्यक्ति 30 से 40 मिनट का समय प्रतिदिन तथा मरीज को निर्धारित समय पर अनावश्यक है।
साथ ही यदि इस बीमारी से संदर्भ में पहले कोई उपचार लिया जा रहा हो तो उसका चिकित्सा विवरण साथ में अवश्य लाएं ऐसा आवाहन श्री गिरिराज गौ सेवा मित्र मंडल गोंदिया द्वारा किया गया है।
कमर-पीठ- घुटना दर्द निवारक प्राकृतिक चिकित्सा शिविर 24 से 27 जनवरी तक श्री गिरिराज गौ सेवा मित्र मंडल गोंदिया व कंचन सेवा संस्थान उदयपुर के संयुक्त तत्वधान में
