डॉक्टर नोव्हील ब्राह्मणकर ने ब्रेस्ट कैंसर के 100 सफल ऑपरेशन कर प्लास्टिक सर्जरी की,गर्भाशय कैंसर के 50 से अधिक ऑपरेशन कर महिला मरीजों को बीमारी से दिलाई राहत ब्राह्मणकर हॉस्पिटल में शासकीय योजना प्रधानमंत्री आयुष्मान व महात्मा ज्योतिबा फुले का मरीजों को मिल रहा लाभ

बुलंद गोंदिया। गोंदिया शहर के प्रख्यात सर्जन डॉक्टर नोव्हील ब्राह्मणकर ने गत 4 वर्षों में ब्रेस्ट कैंसर के 100 से अधिक सफल ऑपरेशन कर मरीजों की प्लास्टिक सर्जरी करने के साथ ही गर्भाशय के कैंसर के 50 से अधिक ऑपरेशन कर मरीजों को राहत दी है।
साथ ही ब्राह्मणकर हॉस्पिटल में मरीजों को शासन द्वारा चलाई जा रही निशुल्क स्वास्थ्य योजना प्रधानमंत्री आयुष्मान व महाराष्ट्र की महात्मा ज्योतिबा फूले योजना का लाभ मिल रहा है जिससे उनकी आर्थिक बचत हो रही है।
गौरतलब है कि गोंदिया शहर में अब दिन-प्रतिदिन चिकित्सा के क्षेत्र में नए-नए चिकित्सक आधुनिक सुविधा के साथ मरीजों को अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। जिसमें एक प्रमुख नाम गोंदिया के प्रख्यात सर्जन डॉक्टर नोव्हील ब्राह्मणकर द्वारा गत 4 वर्षों में गोंदिया, भंडारा, गडचिरोली के साथ-साथ मध्यप्रदेश के बालाघाट, सिवनी व छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के मरीजों को अपनी उत्कृष्ट सेवा प्रदान कर बीमारियों से उन्हें राहत प्रदान कर रहे हैं।
ब्रेस्ट कैंसर एक गंभीर समस्या
महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी एक गंभीर समस्या है जिसका समय पर उपचार व शल्य चिकित्सा कर उन्हें इस बीमारी के गंभीर प्रकोप से बचाया जा सकता है। जिसके लिए डॉ नोव्हील ब्राह्मणकर द्वारा अब तक 100 से अधिक ब्रेस्ट कैंसर की सफल शल्यक्रिया कर मरीजों की प्लास्टिक सर्जरी भी
ब्राह्मणकर हॉस्पिटल में की है। इसके साथ ही गर्भाशय में होने वाले कैंसर के निदान के लिए गर्भाशय की शल्यक्रिया 50 से अधिक कर मरीजों को इस जानलेवा बीमारी से काफी हद तक राहत प्रदान की है।
विशेष यह है कि गत कुछ वर्षों पूर्व इन गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए मरीजों को नागपुर मुंबई व अन्य बड़े शहरों में जाना पड़ता था जहां उनका समय वह आर्थिक नुकसान काफी होता था किंतु अब इन मरीजों का सफल इलाज डॉक्टर ब्राह्मणकर द्वारा कर उन्हें उनके जीवन में एक नई रोशनी के साथ-साथ समय वह पैसे की भी बचत हो रही है।
उपचार में लाखों का खर्च किंतु शासकीय योजना में निशुल्क
ब्रेस्ट कैंसर व गर्भाशय के कैंसर की शल्यक्रिया के लिए 1लाख से 1.50 लाख का खर्च मरीज को करने के साथ ही काफी दिनों तक अपने शहर से बाहर रहना पड़ता है किंतु अब डॉ नोव्हील ब्राह्मणकर के ब्राह्मणकर हॉस्पिटल में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही नागरिकों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत उनका उपचार निशुल्क व सफल तरीके से हो रहा है।
जिसमें मरीजों को प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना व राज्य की महात्मा ज्योतिबा फूले स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत इसका लाभ ब्राह्मणकर हॉस्पिटल के माध्यम से मिल रहा है। जिससे मरीजों के लिए बड़े शहरों में जाना वह परेशानियों का सामना करना जैसी समस्याओं से भी काफी हद तक राहत मिल रही है।
ब्रेस्ट कैंसर के प्राथमिक लक्षण
ब्रेस्ट कैंसर के प्राथमिक लक्षण सामने आने पर इसका जल्द से जल्द जांच करवा कर उपचार करवाना जरूरी होता है। जिसमें मुख्य रुप से ब्रेस्ट में गांठ आना, सूजन आना ,निप्पल से पानी निकलना या खून निकलना जैसी समस्या आने पर जल्द से जल्द जांच करवाए जाने पर सर्जरी की नौबत नहीं आती किंतु यदि बीमारी आगे बढ़ती है तो ऐसे समय में सर्जरी कर ही मरीजों को इस गंभीर बीमारी से निजात मिल पाती है।
जनजागृति महत्वपूर्ण
ब्रेस्ट कैंसर ,गर्भाशय कैंसर महिलाओं में पाए जाते हैं किंतु आज भी समाज में महिला इन गंभीर बीमारियों की और लोकलाज, शर्म के चलते अनदेखी करती है जिसके चलते कैंसर जैसी बीमारी धीरे-धीरे गंभीर रूप ले लेती है इसके लिए जनजागृति वह समय सूचकता महत्वपूर्ण है समय रहते ही जांच किए जाने पर प्राथमिक चरण में ही गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है।
– डॉक्टर नोव्हील ब्राह्मणकर संचालक ब्राह्मणकर हॉस्पिटल गोंदिया।

Share Post: