बुलंद गोंदिया। गोंदिया से लगे ग्राम खमारी के गोंदिया आमगांव मार्ग पर 10 दिसंबर शनिवार की शाम 6:30 से 7:00 बजे के दौरान गोंदिया से आमगांव की ओर जा रहे अज्ञात टिप्पर द्वारा कार्य से घर लौट रहे साइकिल सवार खमारी निवासी युवक को जबरदस्त टक्कर मार दी इस घटना में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही आक्रोशित नागरिकों द्वारा रास्ता रोको आंदोलन किया जिसके चलते मार्ग के दोनों ओर का यातायात बाधित हो गया तथा घटनास्थल पर तनावपूर्ण स्थिति निर्माण हो गई। घटना की जानकारी गोंदिया ग्रामीण पुलिस थाने को मिलते ही तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को शासकीय चिकित्सालय में भेजा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक का नाम राजेश ज्ञानस्वरूप लिल्हारे उम्र 35 वर्ष ग्राम खमारी निवासी बताया जा रहा है।
टिप्पर चालक ने साइकिल सवार को उड़ाया घटनास्थल पर ही मौत आक्रोशित नागरिकों ने किया चक्का जाम ग्राम खमारी की घटना
