राज्य स्तरीय आष्टेडु मर्दानी अखाडा मे गोंदिया के खिलाड़ियों ने दिखाया दम 5 स्वर्ण 2 रजत 4 कांस्य पदक किये अपने नाम

बुलंद गोंदिया। नागपुर मे आयोजित राज्यस्तरीय आष्टेडु मर्दानी अखाडा एसोसिएशन स्पर्धा दिनांक 24,25 सितंबर 2022 को मराठा विधा प्रसार मंडल, सक़्करदरा, नागपुर मे आयोजित की गईथी। जिसमे गोंदिया जिले के अध्यक्ष गुरु विशालसिंग ठाकुर, महासचिव नीलेश फुलबांधे, प्रशिक्षक गुरु रविना बरेले, गुरु मुजीब बेग के नेतृत्व मे गोंदिया के खिलाड़ियों ने 11 मेडल अपने नाम किये जिसमे उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर 5 स्वर्ण 2 रजत 4 कांस्य पदक अपने अपने आयु गट व वजन गट मे जीते।
स्वर्ण पदक विजेता अक्षज कुर्वे, आयुर्धा तरोने, सौम्या भैसारे, पलाश अग्रवाल, याशिका परमार,
रजत पदक विजेता विभोर अग्रवाल, एकवीरा कोसरे,
कास्य पदक विजेता के रूप मे आरोही अनकर, न्याशा चौहान, प्रशांत बघेले, अवनि बोरकर ने विजय प्राप्त की।
व नवंबर मे दिल्ली मे होने वाली राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा के लिए चयनित हुए l


इस स्पर्धा मे हस्तकला, शिवकला पद संतुलन व बिवची इस तरह 4 अन्य अलग अलग स्पर्धा ली गई जिसमे लाठी काठी, तलवार, ढांडपट्टा, भाला आदी शिवकालीन शस्त्रों द्वारा स्पर्धा मे विभिन्न जिलों से खिलाड़ियों ने भाग लिया।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर गोंदिया जिला क्रीड़ा अधिकारी घनश्याम राठौड़ सर,क्रीड़ा अधिकारी मरसकोले सर राज्य क्रीड़ा मार्गदर्शक नाजुक उइके सर, वरिष्ठ लिपिक बारसागढे सर,गेम्स स्पोर्ट्स एन्ड करियर डेवलोपमेन्ट फाउंडेशन के संरक्षक लोकेश यादव, अध्यक्ष चेतन मानकर,अखाडा उपाध्यक्ष दीपक सिक्का,नौशेन अली,अंकुश गजभिये, अतुल बिसेन,विशाल कामडी, विनेश फुंडे आदी ने बधाईया दी l

Share Post: