इंजीनियर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के गुणों को करे आत्मसात -जिप उपाध्यक्ष इंजी यशवंत गणवीर

बुलंद गोंदिया। आधुनिक भारत के रचनाकार व महान अभियंता भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का जन्मदिन 15 सितंबर को अभियंता दिवस के रूप में आयोजित किया जाता है।
इस अवसर पर गोंदिया जिला परिषद के दालान में आयोजित कार्यक्रम में जिला परिषद के उपाध्यक्ष इंजीनियर यशवंत गणवीर द्वारा विश्वेश्वरैया के छाया चित्र को माल्यार्पण कर अपने संबोधन में कहा कि सभी अभियंता उनके गुणों का आत्मसात करें जिससे देश के विकास में एक महत्वपूर्ण योगदान को सकें।
आगे उन्होंने कहा कि अभियंता का देश के विकास में के सर्वाधिक महत्वपूर्ण योगदान रहता है तथा वे अपनी बौद्धिक क्षमता का उपयोग कर विकास की रूपरेखा तैयार करता है। भारत के आधुनिक निर्माण में भारत रत्न अभियंता विश्वेश्वरैया का महत्वपूर्ण योगदान था जिससे उनके गुणों व कार्यशैली को आत्मसात करने का आव्हान किया तथा अभियंता दिन की उपस्थितो को शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम के इस अवसर में इंजीनियर अजय सेंगर , गोवर्धन बिसेन, वासुदेव रामटेककर, संजय कटरे , महेश अग्रवाल, अविनाश जयसिंघानी वह जिला परिषद के कर्मचारी शैलेश बैस संतोष तोमर वह बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।

Share Post: