बुलंद गोंदिया। भारत के स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर सर्व धर्म समाज द्वारा 14 अगस्त रविवार की सुबह 7:00 बजे अमृत तिरंगा यात्रा वह तिरंगा सम्मान यात्रा तथा सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन किया गया है। आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी नैयना गुंडे के हस्ते होगा।
तिरंगा सम्मान यात्रा सुबह 7:00 बजे शंकर चौक से शुरू होंगे जो 9:30 बजे इंदिरा गांधी स्टेडियम में पहुंचकर सामूहिक राष्ट्रगान से समाप्त होंगी। इस ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में गोंदिया के सभी समाज के नागरिकों सभी नागरिक शामिल होंगे।
आयोजन समिति द्वारा जानकारी दी गई कि तिरंगा सम्मान यात्रा में सभी समाज व धर्म के नागरिक से भागी होकर तिरंगे का सम्मान बढ़ाएं वह एकता की मिसाल पेश करें जिसमें विभिन्न संस्कृतियों का परिचय कराया जाएगा उपरोक्त तिरंगा यात्रा का मार्ग इस प्रकार है।
शंकर चौक – भवानी चौक – चांदनी चौक – इसरका मार्केट – दुर्गा चौक – सराफा लाइन – गोरेलाल चौक – सिटी पोलीस थाना – गांधी प्रतिमा चौक – जयस्तंभ चौक – डॉ बाबासाहेब अम्बेडकर पुतला चौक – जवाहरलाल नेहरु पुतला चौक – इंदिरा गांधी स्टेडियम।
आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान सर्व धर्म समाज द्वारा अमृत तिरंगा यात्रा 14 अगस्त को
