भाजपा शहर अध्यक्ष सुनील केलनका के नेतृत्व में भाजपा का घर चलो अभियान नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत सभी प्रभागो में नागरिकों से भेंट कर मोदी सरकार की योजनाओं की दे रहे जानकारी

बुलंद गोंदिया। मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी शहर के सभी नागरिकों तक पहुंचाने तथा उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर उसके समाधान के लिए गोंदिया शहर भाजपा अध्यक्ष सुनील केलनका के नेतृत्व में शहर भाजपा द्वारा शहर के सभी प्रभागो में नागरिकों से घर-घर जाकर भेंट कर रहे हैं जिसमें अब तक शहर के 18 प्रभागो के नागरिकों से दल द्वारा मुलाकात की जा चुकी है।


गौरतलब है कि गोंदिया शहर भाजपा अध्यक्ष पद पर युवा नेतृत्व के रूप में सुनील केलनका ने जबसे पदभार संभाला है, निरंतर पक्ष के निर्देश पर जनहित के कार्यक्रम निरंतर चलाने के साथ ही नागरिकों की समस्याओं पर विशेष ध्यान देकर उनका निराकरण का कार्य कर रहे हैं।
तथा शहर में भाजपा के संगठन को मजबूत करने व नए नागरिकों को संगठन से जोड़ने के साथ-साथ मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं व उपलब्धियों को आम नागरिकों तक पहुंचाने के लिए गोंदिया नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सभी प्रभागो में घर चलो अभियान सुनील केलनका के नेतृत्व में 11 जुलाई से शुरू हुआ है।


जिसमें अब तक शहर के 22 प्रभागो में से 18 प्रभागो के लाखों नागरिकों तक पहुंच कर उनकी समस्याओं को भी प्रमुखता से समझ कर उसका निराकरण करने का कार्य व प्रयास कर रहे हैं।
इस संदर्भ में अधिक जानकारी देते हुए भाजपा शहर अध्यक्ष सुनील केलनका ने बताया कि भाजपा का घर चलो अभियान के अंतर्गत गोंदिया नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत आने वाली जनता से बेहतर प्रतिसाद प्राप्त हो रहा है तथा उन तक भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंच रही है।
जिससे उसका लाभ ले सकते हैं साथ ही प्रभागो के अंतर्गत आने वाली तथा नागरिकों की विभिन्न समस्याओं का निराकरण भी किया जा रहा है।


इस अभियान में शहर पक्ष के पदाधिकारी कार्यकर्ता भारी जोश के साथ शामिल हो रहे हैं।
नागरिकों द्वारा भी विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी इस अभियान के अंतर्गत मिलने पर उनका आभार व्यक्त कर रहे हैं।
तथा इस अभियान के दौरान और अधिक संख्या में नागरिक भाजपा संगठन से जुड़ रहे हैं तथा निरंतर पक्ष को मजबूती प्रदान हो रही है तथा यह अभियान पूरे प्रभागो में निरंतर चलता रहेगा तथा किसी भी नागरिकों की समस्या होने पर वे उनसे संपर्क कर सकते हैं।

Share Post: