गोंदिया-भंडारा जिले का धान उत्पादक किसान सरकारी धान खरीदी से नहीं रहेंगे वंचित -सांसद सुनील मेंढे प्रति एकड़ 16 क्विंटल धान की होंगी खरीदी

बुलंद गोंदिया। रबी धान की सरकारी खरीदी के संबंध में महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा भेजी गई गलत जानकारी के कारण गोंदिया-भंडारा जिले में धान उत्पादक किसान चिंतित थे। किसानों की चिंता दूर करने के लिए सांसद सुनील मेंढे ने अधिग्रहण एवं सार्वजनिक वितरण नीति के निदेशक मकरंद फड़के से चर्चा की। राज्य सरकार द्वारा केन्द्र को अपर्याप्त जानकारी भेजे जाने के कारण केन्द्र सरकार गत वर्ष की तुलना में धान उपार्जन के लक्ष्य को दे नहीं सकी। राज्य शासन द्वारा धान की उचित जानकारी भेजने के बाद धान उपार्जन के उद्देश्य को बढ़ाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार इस बात का पूरा ध्यान रखेगी कि दोनों जिलों का कोई भी धान किसान सरकारी धान खरीद से वंचित न रहे।
किसानो मे गलत सूचना फैलाई जा रही थी कि प्रति एकड़ केवल 8 क्विंटल धान खरीदा जायेंगा । इससे किसान बेहाल हो गया। हालांकि, जैसा कि आज केंद्रीय स्तर पर चर्चा की गई है, जिसमे प्रति एकड़ 16 क्विंटल धान की खरीद की जाएगी और किसानों को चिंता नहीं करनी चाहिए, ऐसा विश्वास सांसद सुनील मेंढे ने दिलाया।

Share Post: