भाजपा को चार राज्यों में बहुमत व यूपी में दोबारा सरकार बनने पर गोंदिया भाजपा ने मनाया जश्न

बुलंद गोंदिया। देश में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव चुनाव परिणाम 10 मार्च को घोषित किए गए जिसमें चार राज्यों में भाजपा को बहुमत मिला है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में दोबारा फिर से भाजपा को भारी बहुमत मिलने के साथ ही भाजपा सरकार बनाने जा रही है। चार राज्यों में मिली सफलता पर गोंदिया जिला भाजपा कार्यालय में गोंदिया शहर भाजपा व भाजपा युवा मोर्चा द्वारा जश्न मनाया गया तथा नागरिकों को मिठाई बांटी गई।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष केशवराव मानकर, अशोक इंगले ,नेतराम कटरे, संजय कुलकर्णी, सुनील केलंका, दिनेश दादरीवाल, संजय टेंभरे, धनेंद्र अटरे ,अर्जुन नागपुरे ,मनोहर पटनायक, गोल्डी गावडे ,पलाश लालवानी, पारस पुरोहित, बंटी शर्मा, विनोद चंदवानी ,संदीप श्रीवास, मंगेश श्रीवास, शंभू शरण सिंह ठाकुर, विजय ऊईके, योगेंद्र सोलंकी, रितु राज मिश्रा ,दलजीत मान, पूरू ठाकरे, राजेश अग्रवाल, ऋषभ शिवहरे, शुभम तिवारी, सुशील राऊत, मिलिंद बागड़े, देवलाल पटले ,प्रवीण पटले, मंगलेश गिरी, रामेश्वर लिल्हारे सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share Post: