भारतीय जनता पार्टी का पुर्व विधायक राजकुमार बडोले नेत्तृत्व में महावितरण कार्यालय में किसानों का महाजनाक्रोश मोर्चा

बुलद गोदिया। महंगी होती बिजली,लोडशेडिंग, मनमाने बिल , जबरन वसूली तथा बिल ना भर पाने पर विद्युत आपूर्ति बंद करने तथा महावितरण की तानाशाही से त्रस्त किसानों कि समस्याओं को देखते हुए अर्जुनी /मोर विस के पुर्व विधायक इंजी.राजकुमार बडोले के नेतृत्व में तथा आमगांव विस के पुर्व विधायक संजय पुराम व गढ़चिरौली विस के विधायक देवराम होळी की उपस्थिति में देवरी में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा भव्य जनाक्रोश मोर्चा निकाला गया।
देवरी स्थित भाजपा कार्यालय से पुर्व विधायक राजकुमार बडोले , भाजयुमो जिलाध्यक्ष हर्ष मोदी , संजय पुराम, विधायक देवराम होळी सहित भाजपा के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में किसानों का मोर्चा चिचगढ टी प्वाइंट से होता हुआ महामार्ग पर स्तिथ कार्यकारी अभियंता के कार्यालय पहुंचा तथा कार्यकारी अभियंता के मार्फत उर्जा मंत्री नितिन राऊत को ९ सूत्रीय मांगों कि सूची सौंपी गई। इस दौरान राज्य में बैठी महाविकास आघाड़ी पर किसानों से धोखाधड़ी करने , उनका शोषण करने का आरोप लगाकर उसके खिलाफ नारेबाजी की गई।
इस अवसर पर पुर्व विधायक राजकुमार बडोले ने राज्य सरकार तथा महावितरण पर किसानों का शोषण करने उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि बीते साल मानसून की धोखाधड़ी से पहले ही किसानों कि कमर टूट गई है और उन्हें खरीफ़ की फ़सल में जबरदस्त नुकसान हुआ है।
लेकिन महावितरण की तानाशाही , मनमाने ढंग से लोड शेडिंग तथा सख्ती से बिल वसूली के चलते किसानों की रबी की फसल भी बगैर पानी के बर्बाद होने के कगार पर है।

मोर्चे के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए देवरी पुलिस ने तगड़ा इंतजाम किया था।

Share Post: