तेंदुए ने पेड़ से चलती दुपहिया पर लगाई छलांग पति पत्नी गंभीर जख्मी बोदरा – अर्जुनी मोरगांव मार्ग जंगल परिसर की घटना

बुलंद गोंदिया। ( संवाददाता अर्जुनी मोर ) – अर्जुनी मोरगांव बोदरा मार्ग पर रविवार 6 फरवरी की सुबह 10:00 बजे के दौरान दुपहिया से जा रहे पति पत्नी पर पेड़ से तेंदुए ने छलांग लगा दी इस घटना में पति पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
गौरतलब है कि अर्जुनी मोरगांव तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम बोदरा निवासी अरुण काड़सर्पे व उसकी पत्नी प्रतिमा काड़सर्पे 6 फरवरी की सुबह 10:00 बजे के दौरान दुपहिया वाहन से ग्राम बोदरा से अर्जुनी मोरगांव जंगल परिसर होते हुए साकोली की ओर जा रहे थे। इस दौरान मार्ग में जंगल परिसर होने से मार्ग में वह परिसर में हिंसक वन्यजीव विचरण करते हैं। तथा इसी के चलते जंगल परिसर में एक तेंदुआ वानर का शिकार करने के लिए पेड़ पर चढ़ा था इसी दौरान जंगल परिसर के रास्ते से अरुण काड़सर्पे व उसकी पत्नी दुपहिया वाहन से जा रहे थे जिन पर पेड़ से ही दुपहिया वाहन पर तेंदुए द्वारा छलांग लगा दी गई जिससे वे दुपहिया वाहन से गिर पड़े वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए इस घटना की जानकारी जंगल परिसर में काम करने वाले ग्रामीणों को दिखाई देने पर वह घटनास्थल पर तत्काल पहुंचे जिससे तेंदुआ घटनास्थल से भाग गया नहीं तो एक बड़ी घटना घटित हो जाती। तथा गंभीर रूप से जख्मी पति पत्नी को अर्जुनी मोरगांव के ग्रामीण चिकित्सालय में उपचार के लिए भेजा गया। तथा इस घटना की जानकारी वन विभाग को दी गई जिस पर वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा चिकित्सालय में जख्मी पति पत्नी से भेंट की वह बयान लेकर पंचनामा किया।
उल्लेखनीय है कि बोदरा -देउलगांव परिसर में वर्तमान समय में तेंदुए की भारी दहशत चल रही है जिससे रात हो या दिन तेंदुए के दर्शन हो रहे हैं जिससे परिसर के नागरिकों में भय का वातावरण निर्माण हो गया है।

Share Post: