तिरोडा के ग्राम चुरडी में एक ही परिवार के 4 लोगों की जघन्य हत्या

बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिले के तिरोडा तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम चुरडी में एक ही परिवार के चार लोगों की जघन्य हत्या का मामला मंगलवार 21 सितंबर की सुबह सामने आया। प्राप्त जानकारी के अनुसार चुरडी निवासी रेवचंद डोंगरू बिसेन उम्र 51 वर्ष, मालता रेवचंद बिसेन उम्र 45 वर्ष, पूर्णिमा रेवचंद बिसेन 20 वर्ष व तेजस रेवचंद बिसेन उम्र 17 वर्ष का समावेश है। उपरोक्त मामले में तीन लोगों की धारदार हथियार से हत्या की गई है वह रेवचंद बिसेन फांसी के फंदे पर लटका पाया गया। उपरोक्त घटना मध्य रात्रि में घटित हुई है मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक विश्व पानसरें घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू की।

Share Post: